गंगद्वार गांव निवासी अभिनय राज और धर्मेन्द्र कुमार यादव का ग्रेड -3 लेवल -2 रेलवे तकनीशियन पदों के लिए चयन हुआ हैं।इन दोनों के चयन से उनके परिवार के सदस्यों सहित गांव और क्षेत्र में ख़ुशी हैं।


अभिनय और धर्मेन्द्र रेलवे नौकरी के लिए चयनित
अंधराठाढ़ी, मधुबनी।
प्रखण्ड के गंगद्वार गांव निवासी अभिनय राज और धर्मेन्द्र कुमार यादव का ग्रेड -3 लेवल -2 रेलवे तकनीशियन पदों के लिए चयन हुआ हैं।इन दोनों के चयन से उनके परिवार के सदस्यों सहित गांव और क्षेत्र में ख़ुशी हैं।
गङ्गद्वार गांव निवासी अभिनय राज और धर्मेन्द्र कुमार यादव क्रमशः शिवजी यादव और रामकुमार यादव केपुत्र हैँ।दोनों के पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकरी के मुताविक किसान परिवार में जन्में अभिनय राज की प्रारंभिक पढ़ाई मैट्रिक रोज पब्लिक स्कूल दरभंगा,और इंटर मधुबनी के आर.के. कॉलेज जबकि धर्मेंद्र कुमार यादव,मैट्रिक उत्क्रमित उच्च विद्यालय गंगद्वार और ,इंटर आर.के. कॉलेज मधुबनी से सम्पन्न हुई। दोनों शुरू से ही मेघावी छात्र रहे.थे।
अभिनय राज व धर्मेंद्र कुमार यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। युवा को सन्देश देते हुए अभिनय व धर्मेंद्र ने कहा कि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए लगन,कड़ी मेहनत और पॉजिटिव सोच रख कर समयबद्ध तरीके से तैयारी व पढ़ाई करनी चाहिए।उन दोनो को बधाई देने बालों में नीरज यादव,धर्मेंद्र यादव,जितेन्द्र यादव,प्रदीपसी यादव,ललित यादव,रीतलाला यादव,संजीत यादव,रंजीत यादव आदि प्रमुख थे।


