Blog

छात्र आदित्य हत्याकांड में नामजदों की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल व किया चरणबद्ध आंदोलन के तहत आक्रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन सभा

छात्र आदित्य हत्याकांड में नामजदों की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल व किया चरणबद्ध आंदोलन के तहत आक्रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन सभा

अलौली खगड़िया। नवोदित मिशन छात्र युवा संघ के बैनर तले छात्र आदित्य हत्याकांड के विरोध में और नामजदों की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के तहत आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन सभा एवं एक दिवसीय भूख हड़ताल अलौली ब्लॉक परिसर में किया गया। जिसका नेतृत्व देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
श्री यादव ने छात्र बचाओ देश बचाओ, शिक्षा – सम्मान बचाओ देश बचाओ नारे सहित जिला प्रशासन एवं सरकार से देश के भविष्य छात्र की हत्या क्यों, जवाब दो नारों को बुलंद किया।
वहीं पर सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने शहीद छात्र आदित्य कुमार के आत्मा को न्याय देने का सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है। वही परिजन को 25 लाख मुआवजा देने की मांग किया तथा नामजदों की जल्द गिरफ्तारी हो या कुर्की जपती जल्द किया जाए। अलौली थाना कांड संख्या 521, 2024 का स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग किया। बिना पंजीकृत कोचिंग सेंटर को बंद करने की मांग किया। जिलाधिकारी द्वारा दी गई आश्वासन को जल पूरा करने की मांग किया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि प्रशासन या डॉक्टर किसी भी प्रकार का मैनेज करने लापरवाही बरतने का काम किया गया तो 15 जनवरी को कैलाश चौक बाजार बंद किया जाएगा तथा 26 जनवरी के बाद जिलाधिकारी के सामने धरना प्रदर्शन सभा सत्याग्रह आंदोलन चालू किया जाएगा।
आंदोलन में छात्र युवा नेता अरुण यादव, मजदूर नेता रवीश यादव, राजद नेता विजय यादव, युवा नेता अविनाश कुमार घासीराम यादव सरपंच सरवन कुमार कांग्रेस पार्टी के नेत्री इशरत खातून सुशीला देवी उषा देवी वरुण यादव सुरेश यादव महेंद्र यादव राम उदगार यादव आदि ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति तथा थाना अध्यक्ष एवं डीएसपी के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन लापरवाही वरत रही है नामजद मोबाइल पर ऑनलाइन रहता है फिर भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है, अभियुक्तों को क्लीन सीट देने हेतु लंबा डेट कुर्की जप्ती का तिथि निर्धारित की गई है ताकि एंग्री जमानत आरोपित ले सके। इस षड्यंत्र के खिलाफ प्रशासन की आरोपी से सांठ गांठ की बू आती है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button