जे एल कर्ण के निधन से बिहार ने गणितज्ञ को खो दिया – मनोज लाल दास मनु
डॉ बी के मल्लिक/आपकी आवाज,
मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी निवासी जगदम कॉलेज छपरा के गणित विभाग के प्रोफेसर रहे जगदीश लाल कर्ण (प्रो जे एल कर्ण ) का निधन आज देर रात्रि आज बेला रोड मिठनपुरा मुजफ्फरपुर स्थित अपने आवास पर हो गया।अंतिम संस्कार आज ही मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में हुआ।उनके दो पुत्र राजेंद्र कर्ण एवं प्रशांत कर्ण में मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र गुजराती भोजपुरी मैथिली फिल्मों के अभिनेता मिशन टू करोड़ चित्रांश के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण ने दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार स्थानीय नागरिक और प्राध्यापक उपस्थित थे। प्रो जे एल कर्ण शुरू से ही मेधावी छात्र रहे उन्होंने वर्षों तक जगदम कॉलेज छपरा में गणित विभाग के प्रोफेसर रहे फिर बिहार यूनिवर्सिटी से अवकाश ग्रहण किए थे। उनके पढ़ाए गए कई छात्र आज देश विदेश में कई संस्थानों में सेवा देकर देश और राज्य का सम्मान बढ़ा रहे है। भारती भवन से प्रकाशित उनकी लिखी एब्सट्रैक्ट अलजेब्रा गणित विषय में बिहार और बिहार के अन्य प्रदेशों में पढ़ाई जाती हैं। रिटायरमेंट के बाद भी वे शिक्षण कार्य से जुटे थे। हाल में कुछ दिनों से बीमार थे।



