Blog

दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की समीक्षा बैठक: समस्तीपुर में अध्यक्ष बोले-

दक्षिण बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की समीक्षा बैठक: समस्तीपुर में अध्यक्ष बोले-

गांव की इकोनॉमी का विकास करेंगे,लोगों से जुड़ने की कही बात

सुरेश कुमार राय

आपकी आवाज/समस्तीपुर के दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने कहा कि गांव की इकोनॉमी विकास के लिए ग्रामीण बैंक संकल्पित है। बैंक गांव और शहर के आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिससे जुड़कर लोग अपना आर्थिक उत्थान कर सकते हैं। ये बातें बैंक के अध्यक्ष ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने समस्तीपुर के 92 शाखों के शाखा अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि इन दिनों जिस तरह से फ्रॉड हो रहा है, जिससे बचने के लिए गांव में ग्राम चौपाल लगाएं, आम सभा का आयोजन करें। लोगों को फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक करें। साथ ही बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दें। उन्हें बताएं कि सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपना आर्थिक विकास करें। बैंक के अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ग्रामीण बैंक 92 शाखा और 300 ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से लोगों को सेवा प्रदान कर रही है। जीविका दीदी और छोटे उद्यमियों के लिए कार्यक्रम चला रही है। जीविका दीदी के लिए मुद्रा योजना लखपति दीदी योजना आदि के माध्यम से उनकी आर्थिक विकास की सहभागी बन रही है। जिले के दो तिहाई से अधिक जीविका समूह के साथ क्रेडिट लीकेज भी किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोई भी युवा पैसे की कमी के कारण रोजगार बंद ना करें, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक उनके लिए खड़ी है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत भी लोगों को इस बैंक द्वारा लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। पीएम सूरजघर योजना भी चलाई जा रही है, जिससे लोग अपने घर पर सोलर लाइट के माध्यम से बिजली पैदा कर बिजली की खपत को कम कर सकते हैं। बेहतर कार्य करने वाले शाखों को किया गया प्रोत्साहित इस मौके पर बीती तिमाही में बेहतर कार्य करने वाले ग्रामीण बैंक की शाखाओं को प्रोत्साहित किया गया, जबकि जिनका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं था सामान था उन्हें बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जिले के 92 शाखों के शाखा प्रबंधक के साथ ही क्षेत्रीय अधिकारी आनंद कौशिक आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button