Blog

दरभंगा जिले के विस्फी प्रखंड के हनुमाननगर ग्राम निवासी और वन विभाग से रिटायर रोहित लाल दास ने ने आज पटना के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 79 वर्षीय स्व रोहित लाल दास

रोहित लाल दास के निधन पर शोक
पटना के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली


दरभंगा जिले के विस्फी प्रखंड के हनुमाननगर ग्राम निवासी और वन विभाग से रिटायर रोहित लाल दास ने ने आज पटना के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 79 वर्षीय स्व रोहित लाल दास सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद शिक्षा साहित्य से जुड़ कर समाज में शिक्षा का अलख पटना स्थित हनुमाननगर आवास पर से चला रहे थे। सामाजिक कार्य से जुड़े रोहित लाल दास अपने पीछे पत्नी सुभद्रा देवी,तीन पुत्र राजेश लाल दास, राकेश लाल दास और विवेक लाल दास पुत्री बबली मीरा, संगीता दास समेत दर्जनों पोते पोती नाती से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। बड़ी पुत्री श्रीमती बबली मीरा टाटानगर में सामाजिक कार्यों से जुडी रहकर साहित्य और कविता के माध्यम से समाज में कार्य कर रही थी। उनका संस्कार आज ही पटना के गुलबी घाट पर हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेश लाल दास ने मुखाग्नि दी इस दौरान सैकड़ों शुभचिंतक और परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रोहित लाल दास के निधन से समाज ने एक समाजसेवी कार्यकर्ता के साथ साथ प्रखर वक्ता को खो दिया।
मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण, उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ, सुनील कुमार, श्वेता श्रीवास्तव, रश्मि सिंहा, सीमा वर्मा, कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के श्री के बी लाल, बैद्यनाथ लाल दास, सुनील कुमार कर्ण, वंदना सिंहा, और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर आरती सुमन चौधरी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए स्व रोहित लाल दास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button