Blog

नहीं मिले बिहार के मुखिया नीतीश कुमार खाली हाथ लौटी महिला

नहीं मिले बिहार के मुखिया नीतीश कुमार खाली हाथ लौटी महिला
खगड़िया/ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रगति यात्रा के दौरान आज खगड़िया जिला पहुंचे खगड़िया जिले के महेश खुट में पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया उसके बाद अपने हेलीकॉप्टर से खगड़िया अलौली के लिए रवाना होकर और अलौली से लौटने के बाद खगड़िया समाहार न्यायालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक समीक्षा की वही मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची मानसी प्रखंड के धमारा घाट फेनगो के रहने वाली शोभा सिंह ने बताया की मानसी NH 31 से सहरसा राष्ट्रीय राजपथ बनने वाले रोड के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया था जिसमें हम लोग का भूमि एक कट्ठा 10 दूर भी सरकार ने रोड बनाने के लिए भूमि अधिकरण कर लिया जिसके एवेज में सरकार ने जमीन मालिकों को मुआवजा दिया

जिस जमीन को रोड बनाने के लिए अधिकरण किया जाएगा उस भूमि मालिक को सरकार जमीन की कीमत देगी या फिर उसे जमीन मालिक को कहीं दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा लेकिन हम लोगों को आज तक लगातार हर अधिकारी के ऑफिस में जाकर आवेदन दिए हैं हम लोग को जमीन का मुआवजा दिया जाए या तो फिर हम लोग को कहीं और बसाया जाए जबकि हमारे नाम से इस जमीन के सिवा कहीं और दूसरी जगह जमीन नहीं है धमारा घाट फैंगो पहुंची महिला शोभा सिंह ने बताया कि हम मुख्यमंत्री से मिलने के लिए महेश खुट भी गए लेकिन वहां भी पुलिस पदाधिकारी हमें मिलने नहीं दिया फिर वहां से हम खगड़िया आए हैं ताकि हम मुख्यमंत्री से मिलकर अपना यह आवेदन सौंप सके लेकिन यहां भी पुलिस प्रशासन कह रही है कि मुख्यमंत्री से मिलने किसी को नहीं दिया जाएगा आखिर हम जाए तो कहां जाएं हम लोग कई सालों से ऑफिस अधिकारी को आवेदन देकर थक गए हैं लेकिन आज तक हमारा जमीन जो रोड के लिए अधिकरण किया गया था उसका मुआवजा नहीं मिला आखिर हम गरीब लोग जाए तो जाए कहां गरीब को सुनने वाला कोई नहीं है

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button