नाट्यशास्त्र आम जनमानस के हितकारी माना गया है,,, सनोज कुमार ।

नाट्यशास्त्र आम जनमानस के हितकारी माना गया है,,, सनोज कुमार ।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली के आह्वान पर विश्व जन रंग के अंतर्गत भारत रंग महोत्सव में ग्रामीण रंग संस्था नवकिरण आर्ट फाउंडेशन, बेगूसराय, बिहार के द्वारा नाटक “पंचम वेद” की सफल प्रस्तुति युवा रंगकर्मी सनोज शर्मा के निर्देशन में किया गया। नैफ स्पेस, जिल्ला पुनर्वास, सिहमा, बेगूसराय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नाटक – “पंचम वेद” की सफलपूर्वक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नाट्यशास्त्र आम जनमानस के संदेशप्रद एवं हितकारी है, जिसमें आनंद प्राप्ति के साथ ही धर्म, कर्म एवं लक्ष्य की प्राप्ति तथा अपनी सभ्यता संस्कृति की मूल बातों का संरक्षण है। इस नाटक में इंद्र के आग्रह पर ब्रह्मा के आदेशानुसार भरत मुनि द्वारा रचित पंचम वेद के रूप में नाट्यशास्त्र की महत्ता के बारे में आम आवाम को अवगत करवाया गया है। नाट्य अभिनय में भरत मुनि- आरती कुमारी, ऋषि मुनि-1- सोनाली कुमारी, मुनि-2- मोहित कुमार, मुनि-3 बालगोविंद कुमार, मुनि-4 आर्यन कुमार, मुनि-5 – अंजलि कुमारी आदि सभी ने अपने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने का कार्य किया। संगीत- फूल कुमार झा, प्रकाश व वीडियो ग्राफी- आयुष कुमार, रूप सज्जा- कोमल एवं वस्त्र विन्यास- अभिनव कुमार एवं मंच सज्जा-सुनील साह का तथा मंच संचालन सनोज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में लूडो साव, बच्चू साह, चांदनी, मयंक कुमार, पिंटू कुमार, अरुण साह, प्रेम कुमार, राजू , शिवम् आदि कई ग्रामीण लोग मौजूद थे।


