Blog

पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं बनाया बागमती पर पुल पंचायती राज मंत्री!

पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं बनाया बागमती पर पुल पंचायती राज मंत्री!

अमरदीप नारायण प्रसाद

वंशी चाचा ने कर ली आत्मदाह लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं बनाया बागमती नदी पर पुल, एनडीए सरकार में बनी: मंत्री

बिहार सरकार के पंचायती राजमंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि चंपारण के महान स्वतंत्रता सेनानी शाहिद वंशी चाचा बैरगनिया और सीतामढ़ी को जोड़ने वाला पुल निर्माण के लिए आत्मदाह कर ली थी। उन्हीं की याद में कानून हलवाई विचार मंच द्वारा आगामी 13 अप्रैल को पटना के मिलर हाई स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन है। इसी कार्यक्रम में कानून हलवाई समाज के लोगों के साथ ही अन्य लोगों को भी पटना आने के लिए न्योता देने यहां पहुंचे हैं। बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में समस्तीपुर से बड़ी संख्या में लोगों को वहां आने का आह्वान करते हुए उन्होंने बतलाया कि बैरगनिया भारत में रहने के बावजूद पुल के अभाव में नेपाल का हिस्सा बना हुआ था। बागमती नदी पर पुल निर्माण के लिए महान स्वतंत्रता सेनानी वंशी चाचा ने सरकार को उल्टी मैडम दिया था और कहा था कि 19 नवंबर 1997 तक अगर बागमती नदी पर पुल का निर्माण नहीं हुआ तो वह आत्मदाह कर लेंगे लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने नदी पर पूरी निर्माण शुरू नहीं किया। जिस कारण उन्होंने तय सीमा के अंदर आत्मदाह कर ली थी।

लेकिन जब बाद में बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के प्रयास पर पुल का निर्माण शुरू हुआ। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन द्वारा इसका उद्घाटन भी किया गया। आज उन्हीं की याद में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता चंदन कुमार प्रदीप कुमार शिवे, अभिषेक ज्ञानू, सुरेश चंद्र प्रसाद प्रेम कुमार गुप्ता अनिल कुमार मुखिया आदि भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button