Blog

महादलितों के सम्यक रूप से उत्थान में उनके शिक्षा और जीविकोपार्जन तथा आवास का भुमिका अहम होती है – अनुरंजन कुमार।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।

बरौनी थाना के आस-पास के महादलितों एवं प्रखण्ड मुख्यालय स्थित महादलित समुदाय के लोगों को शनिवार के दिन बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएं, परियोजनाओं तथा जन्म से लेकर कबीर अंत्येष्टि तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, श्रम संसाधन विभाग द्वारा मजदूरों को दी जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाएं और योजना के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि महादलितों के विकास के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार काफी समय पहले से ही प्रयासरत है। महादलितों के सम्यक रूप से उत्थान में उनके शिक्षा और जीविकोपार्जन तथा आवास का भुमिका अहम होती है। महादलितों के विकास के बिना राज्य और देश के विकास की सपना झुठा साबित होगा। जहां भी विकसित देश और विकासशील प्रदेशों में बिहार की गिनती होगी वहां महादलितों के उत्थान के चर्चा किए बिना पूरा नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने खासकर नन्हें बच्चों को आंगनबाड़ी, बड़े बच्चों को विद्यालय और महिलाओं को जीविका समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ श्री कुमार ने कहा आप अपना जीवन व्यतीत कर लिए अपने नन्हें बच्चों के जीवन और भविष्य के लिए परिवर्तन लाइए। क्या आप लोग विकास और बदलाव चाहते हैं तो उपस्थित रहे महिलाओं, पुरुषों तथा नौजवानों ने हाथ खड़ा कर इस बात का समर्थन किया। आगे बीडीओ ने कहा बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड बनवाना होगा और नन्हें बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में तथा बड़े बच्चों को विद्यालय में दाखिल करना होगा। बड़े लोगों को राशनकार्ड, बैंक खाता खुलवाना होगा और खासकर महिलाओं को जीविका समूह से जुड़ना होगा। जहां से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। आपके बीच विकास मित्र एवं सरकारी कर्मी जायेंगे उन्हें अपने बारे में सम्पूर्ण जानकारी दिजिएगा और वह आपका सहयोग कर जन्म -प्रमाणपत्र, मृत्यु – प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, जाति , निवास,आय -प्रमाणपत्र, राशनकार्ड, बैंक खाता खुलवाने, पैंशन योजना, जीविका समूह से जुड़ने और आवास सहित सभी योजनाओं से लाभान्वित कराएंगे। बताते चलें कि आज़ भी महादलितों के मांझी समाज के लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है और ना ही बैंक खाता ही है। इससे ही कल्पना की जा सकती है कि इनके पास आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड जैसी महत्वपूर्ण दस्तावेज कहां से होंगें। जरूरत है इनके बीच नियमित रूप से शिक्षा का अलख जगाने की , शिक्षा ही इनके सम्यक रूप से उत्थान का मुख्य कारण है। मौके पर वार्ड पार्षद अशोक सिंह, विकास मित्र प्रवीण कुमार, विकास कुमार, कपिल सदा, बनारसी सदा, नाथों सदा,बिपीन सदा, हरिलाल सदा, पारो देवी, चंद्रदेव सदा, अमेरिका देवी एवं संजीव सदा सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर हबासपूर में रह रहे महादलितों की सुची तैयार करने में जूट गए हैं विकास मित्र एवं सरकारी कर्मी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button