Blog

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव सहित समाज के कई माननीयों ने अपने उद्बोधन से समां को बांधा

2100 कायस्थ परिवार, 62 चित्रांश संस्थान और 36 विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाने का कार्य किया

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव सहित समाज के कई माननीयों ने अपने उद्बोधन से समां को बांधा

2100 कायस्थ परिवार, 62 चित्रांश संस्थान और 36 विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाने का कार्य किया

राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

नई दिल्ली (भारत) – मौका था युग प्रवर्तक सनातन धर्म ध्वजा वाहक स्वामी विवेकानंद और आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी जी के जन्म जयंती का, प्रांगण थी नई दिल्ली स्थित डॉ भीमराव अम्बेदकर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर जहां देश – विदेश के कायस्थ अपनी दोनों महान विभूतियों के जन्मोत्सव को कायस्थों के महोत्सव के रूप में मनाने को इक्कठे हुये थे और सुबह से ही महोत्सव प्लेस में आगंतुकों के आने का तांता लगा हुआ था, पार्किंग में बसों और कारों की भरमार थी और देश – विदेश के कायस्थों के आने की शोर सुनाई दे रही थी, अधिकतम कायस्थ संगठन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की छतरी के नीचे बैठे नजर आ रहे थे और नजारे ये प्रदर्शित कर रहे थे कायस्थों ने अपनी एकता की शंखनाद कर दी है और स्वामी विवेकानंद जी के मार्गो को अपनाने और सनातन जागृति में उनके द्वारा छोड़े गये कार्यो को आगे बढ़ाने का बीडा पूर्व आई. आर. एस. डॉ अनूप श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नेतृत्व में उठा लिया था।
ऐसा लग रहा था कि कायस्थों की सोयी आत्मा जाग उठी है और वे अपने अधिकारों की मांग और कायस्थों के संवर्द्धन हेतु अपनी कदम को बढ़ा चुके हैं और प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उत्थान की गतिविधियों के संचालन हेतु उत्साहित हैं।
मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव सहित कई माननीयों जैसे……


उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने का कार्य कर रहे थे, मिडिया कर्मी अपनी दीर्घा में अपनी लेखनी को अंजाम दे रहे थे, दूसरे कोने पर संबंधित संस्थाओं के प्रमुख विराजमान हो कार्यक्रम की शोभा को बढ़ा रहे थे, कायस्थ रत्न और कायस्थ श्री के अवार्ड प्रदान किये जा रहे थे, समर्थक संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र दिये जा रहे थे, अधिकारी – पदाधिकारी अतिथियों के स्वागत में लगे हुए थे, मंच पर श्री चित्रगुप्त के फोटो, बैनर के साथ स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश जी के भी चित्र लगे हुए थे, दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा, महामण्डलेश्वर श्री चित्रगुप्त पीठ पीठाधीश्वर पशुपति सच्चिदानंद महाराज जी, हिन्दू हृदय सम्राट स्वामी चक्रपाणी जी महाराज, स्वामी कुटिलानंद, आलोक संजर सहित कई पूर्व सांसद, विधायक आदि भाग ले रहे थे और श्री चित्रगुप्त सहित दोनों विभूतियों पर फूलार्पण और माल्यार्पण के कार्यक्रम चल रहे थे।
आगंतुकों के रजिस्ट्रेशन के साथ चाय – पानी – नाश्ते और भोजन की भी दौड़ रही, व्यवस्थापक टीम अपनी व्यवस्थाओं में लगी हुई थी जिनमें मिशन 2 करोड़ चित्रांश अन्तर्राष्ट्रीय और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अपनी संयुक्त भूमिका को निभा रहे थे और उनमें अनिल कर्ण, राजेन्द्र कर्ण, मनोज श्रीवास्तव, वेद आशीष श्रीवास्तव, अजीत सिन्हा, शेखर कुमार आदि की भूमिका बढ़चढ़कर थी, नई दिल्ली के अलावे देश के अन्य राज्यों से पधारकर चित्रांश और मातृ शक्ति कायस्थों के एकता के रूप में परिलक्षित हो रहे थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उद्देश्य एंव लक्ष्य को स्पष्ट करते हुए विगत चार महीनों में किये गये कार्यो पर प्रकाश भविष्य की रूपरेखा पर भी आचार – विचार प्रकट किये।
विशेष अतिथियों में वन एंव पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना जी, पुत्रवधू लाल बहादुर शास्त्री नीरा शास्त्री, डॉ योगेन्द्र नारायण, जनरल ज्ञानभूषण, देश दीपक वर्मा, राजीव कुमार, डॉ विजय दत्त, डॉ सुशील कुमार सिन्हा, स्वामी चक्रपाणी जी महाराज, श्री चित्रगुप्त पीठ महामण्डलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी महाराज, स्वामी कुटिलानंद जी महाराज आदि उपस्थित रहे।
अनिल कर्ण, राजेन्द्र कर्ण, डॉ, बी. के. मल्लिक, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कलम जीबी प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज कुमार कर्ण, अमित कुमार कर्ण, वेद आशीष श्रीवास्तव, सुबीरा कुमारी झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी,आदि को मोमेंटो देकर और अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

उद्देश्य एंव लक्ष्य 👇

  1. दुनिया के कायस्थों एक हों।
  2. सभी कायस्थ संगठन, संस्था, एन. जी. ओ., कंपनी एक छतरी के नीचे आयें या सभी संगठनों की समन्वय समिति बनाकर चहुंमुखी विकास हेतु संयुक्त रूप से विकास की रोड मैप बने और उस पर कार्य हो।
  3. कायस्थ बेटियों की दहेज मुक्त विवाह और उपजाति बंधन को समाप्त करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हो।
  4. वैवाहिक और कायस्थ हेल्प डेस्क की स्थापना।
  5. सामुहिक रूप से सामाजिक फंड एकीकृत हो।
  6. कायस्थों के राजनीतिक रूप से उत्थान के लिए जन बल इकठ्ठी कर सभी पार्टियों का ध्यानाकर्षण और कायस्थों की पार्टियों के अभ्युदय हेतु कार्य
  7. निरीह, निर्बल, लाचार, रोगी कायस्थों की मदद
  8. कायस्थों को कानूनी सहायता और उन्हें न्याय मिले इस हेतु मिल कर पैरवी करना और न्याय नहीं मिलने पर मिलकर आवाज उठाना
  9. कायस्थ मीडिया संस्थाओं और पत्रकारों के लिए कल्याण कोष की स्थापना
  10. कायस्थ विद्यार्थियों को पढ़ाई में धन की कमी न हो, इस हेतु छात्रवृति संग अन्य योजनाएं।
  11. डायरेक्ट हेल्प के लिए क्राउड फंडिंग की व्यवस्था
  12. प्रशासन में हो रही कायस्थों की कम संख्या को देखते उस बिंदु पर कार्य करना।
  13. कायस्थ मालिक बनें इसके लिए स्वावलंबन योजना के तहत कार्य करना।
  14. कायस्थों के पारिवारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, व्यापारिक, वित्तीय, आदि संबंधित क्षेत्रों में उच्चतम स्थान पर
    पहुंचाने के लिए कार्य करना
  15. कायस्थों के संवर्द्धन और सर्वांगीण विकास हेतु रोजगार आदि महत्तवपूर्ण मुद्दों पर कार्य करना।
  16. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के 73 देशों की ओर बढ़ते कदम को देखते हुए दुनिया के कायस्थों एक हों की लक्ष्य को हासिल करने की प्रयास।
  17. स्वामी विवेकानंद और महर्षि महेश योगी जी कदमों का अनुगमन कर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समाज, सनातन धर्म और राष्ट्र धर्म के लिये कार्य करेगी।

उपर्युक्त बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए विगत चार महीनों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से जो कार्य हुये हैं वे आप सभी के लिये अवलोकनार्थ हैं 👇

1.राजनीतिक उत्थान हेतु👇

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी से 6 टिकट की मांग:

कार्य:
क) पार्टी के नेताओं के साथ संवाद स्थापित की गई।
ख) चुनावी रणनीति तैयार करना और उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया पर चर्चा करना।
ग) समर्थकों और कार्यकर्ताओं से समर्थन जुटाना।
घ) दिल्ली की जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर कायस्थों को गोलबंद कर अपनी स्थिति मजबूत करना।

2.वैवाहिक समस्याओं के समाधान हेतु👇

तीन वैवाहिक साइट्स का शुभारंभ
क) वैवाहिक साइट्स का डिज़ाइन और लॉन्च तैयार करना।
ख) साइट्स पर पंजीकरण की प्रक्रिया और यूजर इंटरफेस को सुलभ बनाना।
ग) प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया और सोशल मीडिया का उपयोग करना।
घ) साइट्स की सफलता के लिए विविध प्रकार के विवाह सम्बन्धी सेवाओं की पेशकश करना।

3.कायस्थ सहायतार्थ👇

. कायस्थ हेल्प डेस्क डॉट कॉम का शुभारंभ:

वेब पोर्टल का नाम और लिंक-

कायस्थ समुदाय की मदद के लिए एक ऑनलाइन हेल्प डेस्क स्थापित करना।
कार्य:
क)वेबसाइट का निर्माण और ऑपरेशनल करना।
ख) हेल्प डेस्क में सेवाओं का विस्तार करना जैसे कानूनी मदद, शिक्षा, और स्वास्थ्य संबंधी सहायता।
ग) कायस्थ समुदाय के लिए एक सशक्त नेटवर्क बनाना।

4.कायस्थ गौरव और धरोहरों के बचाव हेतु कार्य👇
वाराणसी के सम्पूर्णानंद स्टेडियम का नाम पुनः बहाल

कार्य:
क) सरकार के साथ समन्वय स्थापित करना।
ख) स्थानीय नेताओं और जनता से समर्थन प्राप्त करना।
ग) प्रचार और मीडिया के माध्यम से मुद्दे को प्रमुख बनाना।

5.डायरेक्ट मदद योजना👇

मरीजों की मदद सीधे क्राउडफंडिंग द्वारा

उद्देश्य: मरीजों के इलाज के लिए क्राउडफंडिंग प्लेटफ़ॉर्म तैयार करना।

कार्य:
क) ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म विकसित करना।

ख) क्राउडफंडिंग अभियान का संचालन करना।

ग) स्वास्थ्य संवर्धन हेतु लोगों को जागरूक करना।

घ) लखनऊ के एक कायस्थ भाई को ईलाज के लिए क्राउड फंडिंग द्वारा 51 हज़ार रुपये की मदद की गई।
वहीं उत्तरप्रदेश के भाई के परिवार को उनकी जरूरत के मुताबिक राशन दिलाकर भुखमरी से बचाया गया।

कायस्थ गौरव और धरोहरों के बचाव हेतु दूसरी महत्तवपूर्ण कार्य👇

उत्तरप्रदेश सरकार के पोस्टर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम को लेकर मुद्दा:

उद्देश्य: उत्तरप्रदेश सरकार के पोस्टर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम का मुद्दा सुलझाना।
कार्य:
क) सरकार से संवाद स्थापित करना और समस्या का समाधान निकालना।
ख) मीडिया और अन्य प्लेटफ़ॉर्म्स पर इस मुद्दे को उठाना।

6.सहयोगी और समर्थित संस्था की मदद👇
लखनऊ स्तिथ कायस्थ समागम के आयोजन हेतु बेहतर एंव विशाल उपस्थिति दर्ज कर कायस्थ पाठशाला को मदद और समर्थन की गई।

7.शिक्षा संवर्द्धन हेतु कार्य👇
कायस्थ छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना:

उद्देश्य: कायस्थ छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत करना।
कार्य:
क) छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड निर्धारित करना।
ख) कायस्थ समुदाय के छात्रों को इस योजना के लाभ के बारे में जागरूक करना।

8.उत्साहवर्धन कार्य👇
8.कायस्थ रत्न पुरस्कार की घोषणा:

कार्य:
क) पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया तय करना।
ख) पुरस्कार की घोषणा और प्रचार-प्रसार करना।
ग) पुरस्कार समारोह का आयोजन।
कायस्थ गौरव और धरोहरों के बचाव हेतु तीसरी महत्तवपूर्ण कार्य👇

बिहार में डॉ. राजेंद्र प्रसाद अस्पताल का नाम में पुनः बदलाव

उद्देश्य: बिहार में डॉ. राजेंद्र प्रसाद अस्पताल का नाम पुनः बहाल करना।

कार्य:
क) राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाना।
ख) अस्पताल के नाम में बदलाव के लिए कानून और कानूनी प्रक्रिया का पालन करना।

9.कायस्थों के हत्या पर न्याय, पैरवी और आवाज उठाने संबंधित कार्य👇

क)रोहतास हत्या… जिम ट्रेनर आदि श्रीवास्तव हत्याकांड
विवरण और कार्रवाई:

उद्देश्य: रोहतास हत्या के मामले की सी. बी. आई. जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय हेतु कार्रवाई की मांग

कार्य:
क) पुलिस और प्रशासन से समन्वय करना।
ख) आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी हेतु प्रशासनिक अधिकारियों और प्रशासन को मेल करना, पत्र लिखना, फोन करना आदि
ग) दोषियों को सजा दिलवाना हेतु भुक्तभोगी परिवार को मॉरल सपोर्ट करना, धैर्य बंधाना आदि

ख).पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड हत्या… विवरण और कार्रवाई:

कार्य:
क) भुक्तभोगी परिवार को धैर्य बंधाना, मॉरल सपोर्ट करना
ख) कानूनी कार्रवाई के तहत दोषियों को दंडित करने हेतु पैरवी करना, शासन – प्रशासन को पत्र लिखना, सी. बी. आई. जांच की मांग करना, संबंधित अधिकारियों को मेल और फोन करना, हर सम्भव प्रशासन पर दबाव बनाना आदि।

10.धार्मिक कार्य👇

महाकुंभ प्रयागराज में ABKM सदस्यों के लिए रुकने-खाने और स्नान की व्यवस्था संबंधित सुविधाएं प्रदान करना।

कार्य:
क) ABKM सदस्यों के लिए रुकने, खाने और स्नान की व्यवस्था सुनिश्चित करना।

ख) यात्रा और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था करना।

ग) प्रमुख आयोजनों में ABKM की भागीदारी सुनिश्चित करना।

11.कायस्थों हेतु अन्य सुविधाएं👇
ए. बी. के. एम. सदस्यों के लिए अनन्या ट्रेवल द्वारा फ्लाइट टिकट पर 40% तक की छूट

कार्य:
क) अनन्या ट्रेवल के साथ साझेदारी स्थापित करना।

ख) सदस्यों को इस प्रस्ताव के बारे में जानकारी देना।

ग) टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को सरल बनाना।

12.स्वास्थ्य संबंधित कार्य👇

15 जनवरी से ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श की शुरुआत, ए. बी. के. एम. सदस्यों के लिए मुफ्त

कार्य:
क) ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श की व्यवस्था तैयार करना।
ख) विशेषज्ञ डॉक्टरों को जोड़ना।

ग) सदस्यों को इस सेवा का उपयोग करने के लिए जागरूक करना।

घ) यह योजना विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों के निष्पादन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करती है जो सामाजिक और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है।

13.रोजगार संबंधित कार्य
क) रोजगार वेबसाइट की लॉन्चिंग

ख) स्व रोजगार हेतु धन उपलब्ध कराना आदि

ग) कायस्थों के प्रतिष्ठानों में अधिकतम कायस्थों को नौकरी मिले इसके लिए प्रयास करना

घ) रोजगार के लिए कायस्थ उद्यमियों को एक मंच पर लाने का प्रयास और उनके बीच कायस्थों के संवर्धन हेतु एकता स्थापित करने का प्रयास।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के विश्व पटल पर बढ़ते कदम
क) अन्तर्राष्ट्रीय कायस्थ महासंघ और मिशन 2 करोड़ चित्रांश अन्तर्राष्ट्रीय को पूर्ण रूप से शामिल कर विश्व के 73 देशों में उपस्थिति दर्ज की गई।
ख) कायस्थों की 62 से ऊपर संस्थानों को सम्बध्द या समर्थन हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर भी एक छतरी के नीचे बैठाने का परिचय देकर महासभा की एकता की मंशा को चरितार्थ किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button