लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारी हेतू एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारी हेतू एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ।
अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत गुरुवार को को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारी हेतू एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी कंकौल बेगूसराय में किया गया । कार्यशाला का विधिवत उदघाटन दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी मो मंजूर नसीर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सोमनाथ सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती पूजा प्रियतम, निदेशक लेखा प्रशाशन एवं स्वनियोजन विवेक कुमार, जिला समन्वयक विश्वजीत कुमार सिंह, जिला सलाहकार सीबी तथा आई इसी आफताब आलम, जिला सलाहकार शशिकांत सिंह सहित जिले के सभी ग्राम पंचायत के माननीय मुखिया, सभी पंचायत सचिव, सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक, प्रखंड स्तरीय स्वच्छता की टीम ने कार्यशाला में भाग लिया। सभी ग्राम पंचायत के मुखिया को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की जानकारी जिला समन्वयक बेगुसराय श्री विश्वजीत कुमार सिंह द्वारा दी गई। उन्हें बताया कि भारत सरकार की एजेंसी एकेडमी ऑफ मेनेजमेंट स्टडी लखनउ (ए0एम0एस0) के प्रतिनिधि द्वारा ओडीएफ प्लस मॉडल सत्यापित गाँवों का निरीक्षण करेंगी, जिसके लिए सभी पंचायत के मुखिया जी को अपने-अपने पंचायतों का कचरा प्रसंस्करण इकाई क्रियाशील कराने का निर्देश दिया गया। सभी मुखिया से पंचायतों में पैडल रिक्शा, ई-रिक्शा, सामुदायिक सोख्ता, नाला आउटलेट, जंक्शन चेम्बर, सामुदायिक शौचालय, घरेलु व्यक्तिगत शौचालय सहित गाँव में कही भी कुड़े कचड़े का ढेर नहीं हो इसकी व्यापक साफ सफाई भी कराने का अनुरोध किया।
जिला सलाहकार शशिकांत सिंह ने कहा कि सभी स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक का मार्च एवं अप्रैल का सभी पंचायतों के खाते में भेज दिया गया है। सभी मुखिया जी एवं सचिव से अनुरोध है कि कर्मियों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं स्वच्छता कर्मियों का प्राथमिकता पर आयुष्मान कार्ड बनवा दिया जाय ।
बतातें चलें कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण का कार्य भारत सरकार से चयनित संस्था एकेडमी ऑफ मेनेजमेंट स्टडी लखनउ (एएमएस) के द्वारा 20 जून से 15 अगस्त 2025 के बीच विभिन्न प्रखंडों में ओडीएफ प्लस मॉडल सत्यापित गाँवों का निरीक्षण किया जायेगा। बेगूसराय जिले में कुल 344 गाँव ओडीएफ प्लस मॉडल सत्यापित है जहाँ सर्वेक्षण का कार्य एजेंसी के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
इसके अतिरिक्त जिला के तीन अनुमंडल में अधिष्ठापित प्लास्टिक वेस्ट मेनेजमेंट ईकाई यथा बछवाड़ा, बखरी एवं बलिया में भी एजेंसी के द्वारा ईकाई पर जा कर सर्वेक्षण का कार्य करेगी। साथ ही उक्त एजेंसी के द्वारा तेघड़ा प्रखंड के श्री गौशाला तेघड़ा में क्रियाशील गोबरधन योजना के बायोगैस ईकाई के साथ-साथ जिला अंतर्गत सार्वजनिक आतिथ्य के होटलों में भी स्वच्छता की स्थिति का मुल्यांकन किया जाना निर्धारित है।
अंत में सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया एवं स्वच्छता पर्यवेक्षको द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 में जिले को अधिक अंक दिलाने के साथ कार्यशाला को समाप्त किया गया।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारी हेतू एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ।


