समस्तीपुर/ वारिसनगर,सतमलपूर निवासी चर्चित साहित्यकार एवं बाबा गणिनाथ सेवा श्रम पलवैया प्राचीन धाम के उद्घोषक पत्रकार डॉ गंगा प्रसाद आजाद सतमलपुरी द्वारा मुख्य मंत्री नीतीश कुमार बिहार को एक स्मार पत्र भेजा गया

सतमलपुरी ने मुख्यमंत्री को लिखा स्मार पत्र,
समस्तीपुर/ वारिसनगर,सतमलपूर निवासी चर्चित साहित्यकार एवं बाबा गणिनाथ सेवा श्रम पलवैया प्राचीन धाम के उद्घोषक पत्रकार डॉ गंगा प्रसाद आजाद सतमलपुरी द्वारा मुख्य मंत्री नीतीश कुमार बिहार को एक स्मार पत्र भेजा गया है जिस स्मार पत्र में कहा गया है कि बाबा गणिनाथ की कर्म भूमि और अवतरण भूमि पलवैया धाम पटोरी और महनार रेलवे स्टेशन के समान दूरी पर गंगा नदी के तट पर समस्तीपुर और वैशाली जिला के सीमा पर अवस्थित है पलवैया की महत्व को देखते हुए बिहार सरकार ने पलवैया को पर्यटन केंद्र घोषित कर उसके विकाश हेतु सात करोड़ बासठ लाख रुपए देकर धर्मशाला, सीढ़ी घाट,शौचालय,स्नान घर,बनवाया है। वहीं भारत सरकार ने संत गणिनाथ की महत्व को देखते हुए बाबा के चित्र का डाक टिकट जारी किया है जो पांच रुपए का है वहीं फ्रांसीसी महिला सुश्री कैथरीन चैंपियन ने 1992 में पलवैया शोध करने आई थी बताते चलें कि बाबा गणिनाथ की जयंती पर हर वर्ष लाखों लोग यहां पर पूजा अर्चना करने यहां पर पहुंचते हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेला होता है मेला की महत्ता को देखते हुए हीं उसे राजकीय मेला घोषित किया गया है,जहां देश विदेश से लोग आते हैं परन्तु उन्हें स्टेशन के नाम की सही जानकारी नहीं रहने के कारण यत्र तत्र भटकना पड़ता है उस समस्या का एक मात्र निदान यह है कि पटोरी और महनार रेलवे स्टेशन के नाम के पहले पलवैया धाम जोड़कर पलवैया धाम पटोरी और पलवैया धाम महनार कर दिया जाय।आगे उन्होंने स्मार पत्र में लिखा है कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री राम नाथ ठाकुर,विधान परिषद सदस्य डॉ तरुण कुमार,पटोरी क्षेत्रीय विधायक रण विजय साहू,महामार के विधायक वीणा सिंह,( वैशाली)समस्तीपुर विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, रोसड़ा बीजेपी विधायक वीरेंद्र कुमार,वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, एवं पूर्व मध्य रेल के जेड० आर० यू० सी० सी० के सदस्य कौशल प्रसाद सिंह ने अपनी अपनी अनुशंसा कर स्मार पत्र को अग्रसारित करते हुए उपरोक्त सभी ने एक स्वर में मुख्य मंत्री नीतीश से आग्रह किया है, कि वे इस ऐतिहासिक कार्य को प्राथमिकता के साथ करने हेतु रेल मंत्रालय भारत सरकार से अनुशंसा कर जन आकांक्षाओं को पूर्ण करवाएं,उससे पूर्व पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ,पूर्व पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष महेश्वर हजारी द्वारा अलग अलग अनुशंसा पत्र के साथ सतमलपुरी स्मार पत्र अग्रसारित किया जा चुका है ।


