देश

एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

रोहतक। सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के पहले दिन आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रिठाल के एनएसएस स्वयंसेवकों ने गांववासियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए स्वच्छता रैली निकाली। अध्यापकों और बच्चों ने स्वच्छ गांव – स्वस्थ गांव, स्वच्छता को अपनाना है – खुशहाल गांव बनाना है, जैसे नारे लगाते हुए गांव के विभिन्न हिस्सों में रैली का आयोजन किया। इस दौरान गांव के बुजुर्गों ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभाशीष दिए। रैली के बाद बच्चों ने स्कूल के प्रांगण और खेल के मैदान की सफाई भी की।

शिविर का उद्घाटन एनएसएस लक्ष्य गीत से हुआ।कार्यक्रम अधिकारी सीमा सैनी ने एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एनएसएस का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें बेहतर समाज के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाने के किए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि एनएसएस का मोटो ‘नॉट मी बट यू’ संदेश देता है कि हमें सिर्फ अपने लिए नहीं जीना है, बल्कि दूसरों की मदद करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान भी देना है। इसके अलावा, हमें सामाजिक बुराइयों को दूर करने करके एक बेहतर समाज के सपने को साकार करना है, ताकि सब मिलजुल कर आगे बढ़ सकें। डीपीई जयदीप सिंह ने स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बना कर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इससे पैसे की फिजूलखर्ची बचेगी और हम ज्यादा ताकत से अपने काम कर पाएंगे। संस्कृत प्रवक्ता निशा ने कहा कि स्वच्छता एक बार किया जाने वाला काम नहीं है, बल्कि इसे अपनी आदत का हिस्सा बनाने की ज़रूरत है। होम साइंस प्रवक्ता एवं कार्यवाहक प्रिंसीपल शिल्पी ने रैली को रवाना करते हुए स्वयंसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। गणित प्रवक्ता अंजू ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता के गीत भी प्रस्तुत किए।

– सीमा सैनी, कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ मा. विद्यालय, रिठाल, रोहतक।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button