
सिमरिया पुस्तकालय सभागार में साहित्यकार चंद्रकुमार शर्मा बादल की मनाई गई 9 वीं पुण्यतिथि।
सिमरिया पुस्तकालय सभागार में साहित्यकार चंद्रकुमार शर्मा बादल की मनाई गई 9 वीं पुण्यतिथि।
सिमरिया पुस्तकालय सभागार में साहित्यकार चंद्रकुमार शर्मा बादल की मनाई गई 9 वीं पुण्यतिथि।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
जनपद के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार चंद्रकुमार शर्मा बादल की 9वीं पुण्यतिथि दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया में मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, बिहट के पूर्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय के सलाहकार सदस्य पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव संजीव फिरोज ने किया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जलेस के प्रदेश सचिव कुमार विनीताभ ने कहा कि पूरे जनपद में साहित्य के विकास के लिए चंद्रकुमार शर्मा बादल सदैव चिंतनशील रहते थे। उन्होंने बादल जी के कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनकी कविता “और आप चुप हैं” बहुत ही प्रभावशाली थी। साहित्यकार बादल के जेष्ठ पुत्र ओम कुमार शर्मा ने कहा कि मेरे पिताजी सिमरिया के अंधेरे को दूर करने का काम किया। शहीद दिनेश प्रसाद सिंह के साथ मिलकर राष्ट्रकवि दिनकर की स्मृति को पुष्पित पल्लवित करने में उनका अहम योगदान था। राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति, सिमरिया के उपाध्यक्ष केदार सिंह ने कहा कि बादल जी सामाजिक समरसता के पुरोधा थे। दिनकर पुस्तकालय की स्थापना में उनका अहम योगदान था। दिनकर पुस्तकालय के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बादल जी साहित्यकार होने के साथ व्याकरण के भी ज्ञाता थे। उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सब सदैव तत्पर रहते हैं। गोष्ठी को सामाजिक कार्यकर्ता कमल वत्स, राजेंद्र राय नेताजी, लक्ष्मणदेव कुमार, रामनाथ सिंह, राजनीति सिंह, मनीष मधुकर आदि ने भी संबोधित किया।
साथ ही, प्रत्यक्ष गवाह के संपादक पुष्कर प्रसाद सिंह, साहित्यकार श्यामनंदन निशाकर, विनोद बिहारी आदि ने काव्य पाठ किया। मौके पर पुस्तकाध्यक्ष विष्णुदेव राय, राजेंद्र राय, गीता राय, अजीत कुमार, श्रेष्ठा प्रियदर्शनी, प्रणय प्रीतम, सत्यम आदि उपस्थित थे।



