
धान का दाम 3012 रुपए करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 नवंबर को बेतिया में विशाल प्रदर्शन
धान का दाम 3012 रुपए करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 नवंबर को बेतिया में विशाल प्रदर्शन
धान का दाम 3012 रुपए करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 नवंबर को बेतिया में विशाल प्रदर्शन

बेतिया। संयुक्त किसान मोर्चा पश्चिम चंपारण के जिला संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि 26 नवंबर दिल्ली किसान आंदोलन की ऐतिहासिक 5 वीं वर्षगांठ के अवसर पर धान के दाम 3012 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा गन्ना का मूल्य 500 सौ रुपए प्रति क्विंटल करने के लिए 26 नवंबर को पश्चिम चंपारण जिला के जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी 2369 रुपए प्रति क्विंटल करने के बावजूद आज किसान 1600 –1700 सौ रुपए प्रति क्विंटल अपना धान बेचने को मजबूर हैं। उन्हें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। जो केंद्र सरकार द्वारा किसानों को धोखा देने का काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन कमीशन के अनुशंसाओं के आधार पर फसल में लागत का डेढ़ गुना दाम यानी C2 + 50% के हिसाब से धान का कीमत 3012 रुपए प्रति क्विंटल देने ।पश्चिम चम्पारण के 95 % किसानों को नहीं मिलने वाले केंद्र की मोदी सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2369 रुपए प्रति क्विंटल का ढिंढोरा पिटना बंद करने। इसी तरह आज गन्ना का दाम 365 रुपए प्रति क्विंटल ग्रेड वन के बदले 5 सौ रुपए करने, 4 श्रम संहिता को वापस लेने,सभी स्कीम वर्कर्स को स्थाई कर 30 हजार रुपए प्रति माह वेतन देने,मनरेगा कर्मियों को 200 दिन काम तथा 600 रुपए मजदूरी देने के लिए प्रदर्शन होगा।
उन्होंने कहा कि अपने फसल का वाजिब दाम लेने के लिए किसानों ने संघर्ष का मन बना लिया है। यह संघर्ष राष्ट्रव्यापी होगा। यह संघर्ष जब तक किसानों और मजदूरों की मांगे नहीं मान ली जाती तब तक चलेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी निर्णय लिया है कि इस सवाल पर पश्चिम चंपारण के किसानों को गोलबंद करके एक मजबूत संघर्ष खड़ा किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी निर्णय लिया है कि सरकार द्वारा दिए गए कृषि कर्ज की बोझ से किसान दबे हुए हैं। इसलिए किसानों को कर्ज से मुक्त करने के लिए ,निजी बिजली की समाप्ति तथा स्मार्ट मीटर को वापस लेने,तमाम भूमिहीनों को 10 डिसमिल आवासीय जमीन देने के लिए, जिले के सभी परचाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा सड़कों पर उतरेगा।
उन्होंने पश्चिम चंपारण के किसानों ,खेत मजदूरों तथा ट्रेड यूनियन मजदूरों से अपील किया कि बड़े पैमाने पर 26 नवंबर को 11 बजे दिन में राज देवड़ी बेतिया स्थित टांगा पड़ाव पहुंचे और वहां से बेतिया समाहरणालय पर चले।
बैठक को बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव ,जिला अध्यक्ष रामा यादव, ए आई के एस के जिला सचिव राधामोहन यादव,अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के नागा प्रसाद ,बिहार किसान मजदूर सभा के मानती राम,सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव,एटक के ,बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सदरे आलम,खेत मजदूर यूनियन के सुबोध मुखिया,लोक संघर्ष समिति के पंकज भाई ,बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के अध्यक्ष लालबाबू यादव आदि ने संबोधित किया।



