बिहार एवं झारखंड

समस्तीपुर जिला वकील संघ के महासचिव पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला वकील संघ के कुछ कार्यकारिणी समिति के सदस्य

समस्तीपुर जिला वकील संघ के महासचिव पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला वकील संघ के कुछ कार्यकारिणी समिति के सदस्य

समस्तीपुर जिला वकील संघ के महासचिव पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला वकील संघ के कुछ कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी पर अधिवक्ताओं के विकास के लिए किया जा रहे कार्य को अवरोध करने का लगाया आरोप लगाया है।


बताते चलें कि पिछले 4 महीना पूर्व समस्तीपुर जिला वकील संघ का चुनाव प्रणाली के द्वारा हुए मतदान में सर्वाधिक मत प्राप्त कर पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह नवमी बार महासचिव के पद पर विजय प्राप्त किए हैं ।नवनिर्वाचित सचिव पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह की छवि पूर्व से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष की रही है और इन्होंने अधिवक्ताओं की कई लड़ाई लड़ी है जिसमें सफलता भी हासिल हुआ है महासचिव पद पर चुने जाने के बाद श्री पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह ने वकीलों के सुविधा के लिए कई सारे कार्य किया जिससे उनकी छवि अधिवक्ताओं के बीच और लोकप्रिय हो गई इससे खार खाकर कुछ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी के पद पर जीते अधिवक्ता ने अनावश्यक विरोध शुरू कर दिया। जिलाअधिवक्ता संघ स्वायत संगठन है जिस पर सिर्फ अधिवक्ताओं का अधिकार है और इस अधिकार का उल्लंघन करके कुछ पदाधिकारी अधिवक्ता की प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं महासचिव के ऊपर असम्मानजनक टिप्पणी से आम अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अधिवक्ताओं के खिलाफ एकजुट होने लगे हैं ।जिलाअधिवक्ता संघ के कई अधिवक्ता ने इस तरह की गतिविधि पर रोक लगाते हुए संघ के आंतरिक किसी भी मुद्दे को आम सभा के द्वारा सुलझाने का सलाह दिया है अधिवक्ताओं के मामले को सड़क पर ले जाने वाले अधिवक्ताओं के प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती है।जिला वकील संघ के स्मृति पत्र में महासचिव का पद सर्वोच्च पद है और संघ के सभी अधिवक्ता पद की गरिमा का सम्मान करते हैं पद के गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का हक किसी भी व्यक्ति को नहीं है। श्री पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त विरोधी पदाधिकारी को चेतावनी दिया है कि अधिवक्ताओं के मान मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ ना करें संघ के पैसे का दुरुपयोग करने का मनसा अपने मन से निकाल दे अन्यथा उन सभी अधिवक्ताओं पर मानहानि का मुकदमा सक्षम न्यायालय में दर्ज करते हुए जिला वकील संघ की सदस्यता से वंचित किया जाएगा। विरोधी संघ के पदाधिकारी चार महीना तक खाता के संचालन का स्थानांतरण महासचिव के नाम से नहीं होने दे रहे हैं जोखेद का विषय है और इसके कारण वर्तमान महासचिव अधिवक्ताओं को वह सुविधा नहीं दे पा रहे हैं जो पूर्व के अपने महासचिव के कार्यकाल में अधिवक्ताओं को देरहे थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button