बिहार एवं झारखंड

राष्ट्रीय मंच पर मुंगेर विश्वविद्यालय का जलवा— सासाराम शिविर में 4 स्वयंसेवक करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व:कुलसचिव

राष्ट्रीय मंच पर मुंगेर विश्वविद्यालय का जलवा— सासाराम शिविर में 4 स्वयंसेवक करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व:कुलसचिव

राष्ट्रीय मंच पर मुंगेर विश्वविद्यालय का जलवा— सासाराम शिविर में 4 स्वयंसेवक करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व:कुलसचिव


राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयनित टीम में एक कार्यक्रम पदाधिकारी भी शामिल; सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतिभा का दिखेगा दम:डॉ. घनश्याम राय

मुंगेर ।

मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सासाराम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में विश्वविद्यालय के चार स्वयंसेवक और एक कार्यक्रम पदाधिकारी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह शिविर 16 से 22 फरवरी 2026 तक शांति प्रसाद जैन कॉलेज, सासाराम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के तत्वावधान में आयोजित होगा।
विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य भर से चयनित 13 स्वयंसेवकों में मुंगेर विश्वविद्यालय की मजबूत भागीदारी है, जो संस्थान की बढ़ती शैक्षणिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है।
चयनित स्वयंसेवक इस प्रकार हैं:
रिया कुमारी, महिला कॉलेज खगड़िया — लोकनृत्य
आकाश कुमार, कोशी कॉलेज खगड़िया — नृत्य एवं नाटक
अपर्णा बानी, जेआरएस कॉलेज जमालपुर — नृत्य
नितिश कुमार, बीएनएम कॉलेज बड़हिया — अभिनय एवं भाषण
कोशी कॉलेज, खगड़िया के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार बलवंत सिंह को टीम लीडर बनाया गया है, जो बिहार एनएसएस टीम का नेतृत्व करेंगे।
शिविर के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षणिक सत्र, पेंटिंग, नाटक, वाद-विवाद और नेतृत्व विकास से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। चयन उन्हीं स्वयंसेवकों का हुआ है जो ‘माई भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत हैं और जिनमें शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक प्रतिभा, भाषा दक्षता तथा नेतृत्व क्षमता का समन्वय है। सभी प्रतिभागियों को 15 फरवरी की शाम तक शिविर स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
रवाना होने से पूर्व चयनित प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें एनएसएस टी-शर्ट, कैप और बैज प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। कुलपति ने कहा, “राष्ट्रीय एकता शिविर व्यक्तित्व विकास का एक बड़ा मंच है, जहां से छात्रों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण और नई ऊर्जा मिलती है।”
कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल चयन नहीं, बल्कि छात्रों की प्रतिभा का सम्मान है और इससे विश्वविद्यालय की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। वहीं डीएसडब्ल्यू ने इसे संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय मंच पर सहभागिता लगातार बढ़ रही है।
इस सफलता पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यालय कर्मी सुमंत कुमार और सौरव शांडिल्य ने स्वयंसेवकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर चयन सूची क्षेत्रीय निदेशालय, पटना को भेज दी है।
इसी दौरान गणतंत्र दिवस कैंप, नई दिल्ली में भाग लेकर लौटे विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक अभिजीत राज को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभिजीत ने कैंप के अनुभव साझा करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात, शैक्षणिक सत्रों में सहभागिता तथा कर्तव्य पथ पर परेड जैसे यादगार क्षणों का उल्लेख किया।
मुंगेर विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि न केवल छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि छोटे शहरों के युवा अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूती से दर्ज करा रहे हैं

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button