
क्ष्य” बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने से लेकर आवास, सड़क और मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र की मांग, सरकार से त्वरित कार्रवाई का आग्रह
क्ष्य” बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने से लेकर आवास, सड़क और मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र की मांग, सरकार से त्वरित कार्रवाई का आग्रह
सदन में गूंजा पूर्णिया का मुद्दा, विधायक विजय खेमका ने विकास के लिए दिखाई आक्रामकता — “पूर्णिया को विकास की नई उड़ान देना ही
लक्ष्य”

बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने से लेकर आवास, सड़क और मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र की मांग, सरकार से त्वरित कार्रवाई का आग्रह
पटना।
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में उस वक्त पूर्णिया की आवाज बुलंद हुई, जब विधायक विजय खेमका ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और विकास योजनाओं को जोरदार ढंग से उठाया। ध्यानाकर्षण, निवेदन और तारांकित प्रश्नों के जरिए उन्होंने साफ संकेत दिया कि पूर्णिया के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और विकास कार्यों में तेजी लाना अब वक्त की मांग है।
खेमका ने जर्जर बिजली व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि शहर से लेकर गांव तक कई जगहों पर पुराने और कमजोर बिजली पोल दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने तत्काल इन पोलों को बदलकर नए विद्युत पोल लगाने और केबल तारों को दुरुस्त करने की मांग की, ताकि लोगों को सुरक्षित और निर्बाध बिजली मिल सके।
आवास के मुद्दे पर विधायक ने हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग की खाली पड़ी जमीन को चिन्हित कर पात्र लोगों के बीच आवंटित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यह कदम न सिर्फ मध्यमवर्गीय और जरूरतमंद परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करेगा, बल्कि शहर के सुव्यवस्थित विस्तार का रास्ता भी खोलेगा।
ग्रामीण विकास को गति देने के लिए खेमका ने हरदा पंचायत में फरियानी शिव मंदिर से रामजतन सिंह के घर तक की कच्ची सड़क को पक्की करने की जोरदार पैरवी की। उनका कहना था कि सड़क बनने से स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।
रोजगार सृजन की दिशा में पहल करते हुए विधायक ने पूर्णिया में आवासीय सुविधा से युक्त एक आधुनिक मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे और मत्स्य पालन को उद्योग के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।
विधायक ने भरोसा जताया कि वे बजट सत्र के दौरान लगातार पूर्णिया से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाते रहेंगे और सरकार से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए सरकार की सकारात्मक पहल से पूर्णिया को विकास की नई पहचान मिलेगी।
सदन में खेमका की मुखरता ने यह साफ कर दिया कि पूर्णिया अब विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहता। बुनियादी सुविधाओं से लेकर रोजगार तक, हर मोर्चे पर उठी यह आवाज आने वाले दिनों में जिले की तस्वीर बदलने का संकेत दे रही है।


