
साक्षी जी महाराज बोले— “वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन हाजी डॉ. शकील सैफी की कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणादायक
साक्षी जी महाराज बोले— “वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन हाजी डॉ. शकील सैफी की कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणादायक
सांसद साक्षी जी महाराज से मिले वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन हाजी डॉ. शकील सैफी, विकास और सद्भाव पर हुई खास चर्चा

पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों की शकील सैफी ने की सराहना
साक्षी जी महाराज बोले— “वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन हाजी डॉ. शकील सैफी की कार्यशैली समाज के लिए प्रेरणादायक”
नई दिल्ली।
वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन हाजी डॉ. शकील सैफी ने सांसद साक्षी जी महाराज से शिष्टाचार मुलाक़ात कर सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह मुलाक़ात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जहां दोनों नेताओं ने समाज में शांति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मुलाक़ात के दौरान हाजी डॉ. शकील सैफी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश आज विकास, वैश्विक प्रतिष्ठा और मजबूत प्रशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून-व्यवस्था और विकासोन्मुख नीतियों को भी प्रभावी बताते हुए कहा कि इन प्रयासों से आमजन का भरोसा शासन पर और मजबूत हुआ है।
सैफी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी की अहम भूमिका होती है, और वर्तमान नेतृत्व इन मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने वर्ल्ड पीस हार्मोनी के माध्यम से शांति, मानवता और सहयोग की भावना को निरंतर मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
वहीं सांसद साक्षी जी महाराज ने हाजी डॉ. शकील सैफी की कार्यशैली की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण और विभिन्न वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाते हैं।
साक्षी जी महाराज ने यह भी कहा कि जब सामाजिक संगठन और जागरूक नागरिक मिलकर काम करते हैं, तब विकास की रफ्तार स्वतः तेज हो जाती है। उन्होंने वर्ल्ड पीस हार्मोनी द्वारा किए जा रहे कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
यह मुलाक़ात केवल औपचारिक नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और विकास के साझा संकल्प का संदेश देने वाली रही। दोनों नेताओं ने भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में सहयोग बनाए रखने की बात कही, जिससे शांति और एकता का संदेश और अधिक मजबूत हो सके।



