अनियंत्रित हाईवा गैरेज में घूसा, चौपहिया वाहन एवं घर क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग पर किया नेशनल हाईवे जाम

अनियंत्रित हाईवा गैरेज में घूसा, चौपहिया वाहन एवं घर क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग पर किया नेशनल हाईवे जामSubscriber Content
Add content here that will only be visible to your subscribers.
Subscribe to get access
Read more of this content when you subscribe today.
अनियंत्रित हाईवा गैरेज में घूसा, चौपहिया वाहन एवं घर क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग पर किया नेशनल हाईवे जाम
अमरदीप नारायण प्रसाद
स्थानीय लोगों ने शराब पीकर रात्री में हाईवा चलाने का लगाया आरोप
हाईवा चाकल परिचालन एवं पाल्यूशन एक्ट की धज्जियां उड़ा रहा-भाकपा माले
ताजपुर/समस्तीपुर:- बीती रात्रि 10.15 बजे कथित रूप नशे की हालत में अनियंत्रित हाईवा रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 11 जीए 8571 चांदनी चौक स्थित मो० इर्शाद मुन्ना के ए टू जेड कार गैरेज में टक्कर मारते हुए गैरेज के अंदर घूस गया। टक्कर इतना जोरदार था कि दो चौपहिया वाहन क्रमशः स्कार्पियो रजिस्ट्रेशन संख्या BR 01PM 2789 एवं दूसरा डिजायर को कुचलते हुए हाईवा दीवार तोड़ दिया। संयोग था कि स्टाफ बाहर में गाड़ी में हवा दे रहा था जिससे उसकी जान बच गई। बगल के पेंटर मो० तौफीक एवं टायर दुकानदार मो० जिलानी की दुकान का भी टक्कर से क्षति हुआ है।
स्थानीय लोगों ने क्षति का तत्काल मुआवजा देने, शराब की नशे में हाईवा चलाने पर रोक लगाने, बाजार होकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने आदि की मांग को लेकर चांदनी चौक पर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। जामस्थल पर वाहनों का तांता लग गया। मौके पर बंगरा एवं ताजपुर थाना की पुलिस पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त कराने की कोशिश में लग गई लेकिन लोग लोग तत्काल मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं।
पूछे जाने पर भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं आसिफ होदा ने कहा कि भाकपा माले ताजपुर में हाईवा के आतंक के खिलाफ पहले से आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर हाईवा चलाया जाता है। खुले हाईवा में मिट्टी- बालू ढ़ोया जाता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल गैरेज मालिक को मुआवजा देने, बाजार होकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने, शराब पीकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने की मांग की है।
पुलिस के काफी मान-मनौव्वल के बाद बंगरा थाना पर हाईवा के मैनेजर, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक पार्टी के नेता एवं पुलिस की मौजूदगी में बैठक कर मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम हटाया गया।


