Blog
रहस्यात्मक प्रकृतिहरियाली डाली पे कूकती कोयल कालीमत्स्य का जीवन है पुष्कर प्याली,नीली नदियाँ श्वेत पर्वतों से बहती

रहस्यात्मक प्रकृति
हरियाली डाली पे कूकती कोयल काली
मत्स्य का जीवन है पुष्कर प्याली,
नीली नदियाँ श्वेत पर्वतों से बहती
धनी धरती मानवी संकटों को सहती,
प्रकृति की सुंदरता समस्त जग को बहकाती
रसीले आम सुनहरे वनों को महकाती,
खिल उठती है वर्षा से वसुंधरा
शरद में ढक लेता है प्रकृति को कोहरा,
चमकते खेतों में जगमग जुगनू सुनहरे
प्रकृति की गोंद में पल रहे हैं राज गहरे।।
सावन ने सुगंधित सुर सुनाया
मेघों ने अलसाई मुद्रा को महकाया,
किरणें ज़मीं को छूती जब
मुदित हो उठता उत्पल तब,
शहद का संचय, रक्षण है कठिन परिश्रम
मधुप का संघर्षशील है जीवन,
मधुप के लिए पुष्प रस है वैसा
देवताओं के लिए अमृत है जैसा,
रत्नों से अधिक जीवन मूल्यवान
जीव-जंतु के जीवन की दयानिधान।।
नाम :सुजाता कुमारी
पता :वी •आर •सी कॉलोनी,शंकर विहार, नई दिल्ली-110010


