भदोही उ०प्र० भारत के हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार ,गीतकार, विद्या -वाचस्पति श्री शिव बहादुर बिन्द ‘शिव’ नेपाल द्वारा ‘विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान ‘ से किए गए सम्मानित

भदोही उ०प्र० भारत के हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार ,गीतकार, विद्या -वाचस्पति श्री शिव बहादुर बिन्द ‘शिव’ नेपाल द्वारा ‘विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान ‘ से किए गए सम्मानित
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से 22 फरवरी 2025 को नेपाल द्वारा सम्मानित किया गया | श्री शिव बहादुर बिन्द ‘शिव’ ग्राम/ पोस्ट सरवतखानी जिला भदोही उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हैं वर्तमान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवाला बागपत में सहायक अध्यापक हिंदी के रूप में कार्यरत हैं |नेपाल सरकार के द्वारा कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्री श्री भंडारी लाल अहिर एवं वन तथा वातावरण मंत्री श्री बादशाह कुर्मी एवं शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु के द्वारा प्रशस्ति, पत्र ,मोमेंटो, मैटल ,अंग वस्त्र, रुद्राक्ष माला, नेपाली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया | इसी अवसर पर श्री शिव बहादुर बिन्द ‘शिव ‘के “शिव प्रमिला साधना ” – भाग -1व भाग- 2 (हिंदी साहित्य का इतिहास ) का विमोचन अध्यक्ष , मंत्री के व अन्य के द्वारा भी किया गया | यह प्रतियोगिता विश्व के चार देशों के मध्य आयोजित की गई थी जिसमें अमेरिका, भारत, तंजानिया, नेपाल के 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें 100 प्रतिभागियों का चयन आज से लगभग 1 वर्ष पहले 8 मार्च 2024 को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ‘ पर एक कविता के माध्यम से चयन किया गया था | इसके साथ ही श्री शिव बहादुर बिन्द के द्वारा काव्य पाठ और कविता प्रेमियों को संदेश तथा प्रतियोगिता के प्रति अपना विचार भी व्यक्ति किये |अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के द्वारा इनके घर ,जिला ,प्रदेश सहित पूरे भारत में इनका सम्मान किया गया और सभी लोग इस सम्मान से गौरवान्वित और आनंदित महसूस कर रहे हैं | इन्होंने जो कविता प्रस्तुत की काव्य पाठ में हिंदी की मिठास के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि कोई भी एक – एक शब्द जोड़कर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकता है बस उसे प्रारंभ या शुरू करने की आवश्यकता है ; बाकी सब सबका आशीर्वाद |इस प्रकार आदरणीय बिन्द जी अपने गृह जिला भदोही तथा अपने कार्य स्थल जिला बागपत दोनों का नाम करते हुई पूरे प्रदेश और देश को गौरव प्रदान किए हैं|


