Blog
लोग कहते हैंबेटियां खुशी नहीं दे सकती मेरे तो घर की रौनक है बेटियां।लोग कहते हैं

लोग कहते हैं
बेटियां खुशी नहीं दे सकती मेरे तो घर की रौनक है बेटियां।
लोग कहते हैं
बेटियों से कुल नहीं बढ़ता मेरे और किसी के कुल को भी बढ़ाएंगी बेटियां ।
लोग कहते हैं
बोझ है मां-बाप पर बेटियां मेरे दिलों के बोझ को हटती है। बेटियां लोग कहते हैं
पराया धन होती है बेटियां
मेरी तो जीवन भर की कमाई है बेटियां ।
लोग कहते हैं पिंडदान नहीं करती है बेटियां
मेरी तो आत्मा की मुक्ति का सोत्र ही बेटियां ।
मां-बाप की खातिर
हर मोड़ पर खड़ी रहती है बेटियां । दुख नहीं इस बात का बेटा नहीं है। बेटे से भी आगे कुछ कर दिखाएंगी मेरी बेटियां।
डॉ पुष्पा श्रीवास्तव


