होमगार्ड की इस नियुक्ति की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली किए जाने का मामला सामने आया है!

होमगार्ड की इस नियुक्ति की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली किए जाने का मामला सामने आया है!
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर पुलिस लाइन में 750 होमगार्ड जवान के पद के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है और इस दौरान एक बड़ा चौंकाने वाला खबर सामने आया है जिसमें होमगार्ड की इस नियुक्ति की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली किए जाने का मामला सामने आया है इस यह मामला एटीएम के नेतृत्व में बनी टीम के द्वारा दी गई गुप्त रिपोर्ट के आधार पर सामने आया है जिसके बाद इस रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर जिला अधिकारी रोशन कुशवाहा ने होमगार्ड के कमांडेंट मो. एहतेशाम अली, समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, समस्तीपुर को गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु शारीरिक दक्षता सक्षमता जाँच परीक्षा की प्रक्रिया से अलग कर दिया गया है जिलाधिकारी के इस कार्रवाई के बाद समस्तीपुर होमगार्ड समाधिस्ता के पद पर नई नियुक्ति की गई है और मो. एहतेशाम अली को मुख्यालय में योगदान करने को कहा गया है। जिला प्रशासन के द्वारा इस नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया में पूरी तरह से प्रदर्शित बढ़ाने का निर्देश दिया गया है साथी किसी भी प्रकार का भेदभाव से बचने का तमाम नियुक्ति प्रक्रिया में लगे अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। होमगार्ड के 750 पदों के लिए 25000 से अधिक आवेदन मिले थे जिसके बाद लगातार 10 मई से बहाली की प्रक्रिया पुलिस लाइन में चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस बहाली की प्रक्रिया में दलालों के माध्यम से विशेष प्रकार के निशान लगाकर उन्हें होमगार्ड के दौर मैं शामिल कराया जाता था। और इसके लिए मोटी रकम भी लेन-देन किए जाने की बातें सामने आई है हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह रकम कितनी की थी इस पूरे मामले पर कमेटी के द्वारा अभी जांच की जा रही है।


