निर्जला एकादशी हिंदू धर्म में सबसे शक्तिशाली दिनों में से एक है। निर्जला एकादशी पूरी तरह से भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है और इसे सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है

निर्जला एकादशी का महत्व – डॉ. बी. के. मल्लिक
निर्जला एकादशी हिंदू धर्म में सबसे शक्तिशाली दिनों में से एक है। निर्जला एकादशी पूरी तरह से भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है और इसे सबसे पवित्र दिनों में से एक माना जाता है। इस शुभ दिन पर, लोग प्रार्थना करते हैं, निर्जला व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मांगते हैं।
पुराणों के अनुसार निर्जला एकादशी का बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। चूंकि निर्जला एकादशी शुक्ल पक्ष के दौरान आती है, इसलिए इसे ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी भी कहा जाता है। निर्जला व्रत व्रत बिना भोजन या पानी के रखा जाता है।
द्वादशी तिथि पर, भक्तों को अपना उपवास तोड़ने के बाद केवल पानी पीने की अनुमति होती है। सबसे कठोर और पूजनीय व्रतों में से एक है निर्जला एकादशी। भक्त भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हैं और अत्यधिक भक्ति और शुद्ध समर्पण के साथ इस व्रत का पालन करते हैं।
निर्जला एकादशी व्रत के नियम बहुत ही कठिन हैं। इस व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं। निर्जला एकादशी यानि कि वह एकादशी व्रत, जो बिना जल का हो। यह एक मात्र ऐसी एकादशी है, जिसमें अन्न-जल ग्रहण करना वर्जित है। निर्जला एकादशी यानि कि वह एकादशी व्रत, जो बिना जल का हो। यह साल की एक मात्र ऐसी एकादशी व्रत है, जिसमें अन्न और जल को ग्रहण करना वर्जित है। इस वजह से यह सभी 24 एकादशी व्रतों में सबसे कठिन एकादशी व्रत है।

यदि आप निर्जला एकादशी व्रत रखते हैं और गलती से भी पानी पी लेते हैं तो आपको व्रत टूट जाएगा और वह निष्फल हो जाएगा। हमेशा भूख से व्याकुल रहने वाले पांच पांडवों में से भीमसेन ने भी निर्जला एकादशी का व्रत किया था। इस वजह से इसे भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन संयम और नियमपूवर्क व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप मिटते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति अपने पूरे जीवन में कोई व्रत नहीं रखता है, उसके एक बार निर्जला एकादशी का व्रत अन्न और जल का त्याग करके करना चाहिए। इससे उसे जीवन के अंत में स्वर्ग की प्राप्ति होगी।
निर्जला एकादशी में केवल दो बार करते हैं जल का उपयोग करते है। भीमसेन ने महर्षि वेद व्यास से निर्जला एकादशी के व्रत के बारे में पूछा था। इस पर उन्होंने बताया था कि इस व्रत में जल ग्रहण नहीं करते हैं, लेकिन निर्जला एकादशी के व्रत में केवल 2 बार जल का उपयोग करने की अनुमति है। जब आप निर्जला एकादशी को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करेंगे, तब पहली बार जल का उपयोग करेंगे। फिर उसके बाद जब आप निर्जला एकादशी व्रत के संकल्प के लिए आचमन करेंगे, तब दूसरी बार जल का उपयोग करेंगे। स्नान और आचमन के अलावा जल का उपयोग नहीं करते हैं।
वेद व्यास जी ने भीमसेन को बताया था कि निर्जला एकादशी व्रत में आचमन के लिए छ: मासे से ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए। इस दिन अन्न, फल, जूस आदि भी वर्जित होता है। यदि आप इन वस्तुओं का सेवन करते हैं तो निर्जला एकादशी का व्रत टूट जाएगा। निर्जला व्रत में अक्सर लोग दूसरे दिन सूर्योदय के बाद पानी पी लेते हैं, लेकिन निर्जला एकादशी के व्रत में ऐसा करने से आपका व्रत भंग हो जाएगा क्योंकि हरि वासर के समापन के बाद ही एकादशी व्रत में कुछ भी ग्रहण कर सकते हैं।


