शिक्षा को लेकर कुम्हार समाज ने दिखाई एकजुटता, तीसरा जागृति कार्यक्रम आयोजित
शिक्षा को लेकर कुम्हार समाज ने दिखाई एकजुटता, तीसरा जागृति कार्यक्रम आयोजित

राघोपुर प्रखंड के नगरगामा गांव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति द्वारा तीसरे शिक्षा जागृति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने विधिवत रूप से संपन्न किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्री संजय पंडित ने की, जबकि संचालन शिक्षक श्री सुरेंद्र पंडित ने किया।
मुख्य अतिथि श्री विश्वनाथ पंडित ने शिक्षा को समाज का पहला और सबसे प्रभावशाली शस्त्र बताते हुए इसे अपनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से चेतना लाने की अपील की। वहीं, डॉ. सुनील कुमार ने कहा, “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे ग्रहण करेगा, वह जरूर दहाड़ेगा।”
इस अवसर पर 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को कलम, कॉपी और किताबें भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्षारोपण कर लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री विश्वनाथ पंडित, डॉ. सुनील पंडित, श्री संजय पंडित, श्री अशोक पंडित, श्री सुरेंद्र पंडित, श्री राजकुमार, श्री सिकंदर राय, श्री अवधेश पंडित, श्री बिजेंद्र पंडित समेत समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन समाज में शिक्षा के महत्व को स्थापित करने और नई पीढ़ी को जागरूक बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
शिक्षा को लेकर कुम्हार समाज ने दिखाई एकजुटता, तीसरा जागृति कार्यक्रम आयोजित


