“नारी शक्ति को नमन” — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं

सीमांचल की माटी से निकली आवाज़ — “आप आदिवासी गौरव और महिला सशक्तिकरण की पहचान हैं”
“नारी शक्ति को नमन” — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं
सीमांचल की माटी से निकली आवाज़ — “आप आदिवासी गौरव और महिला सशक्तिकरण की पहचान हैं”
अररिया/नई दिल्ली ।
भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति और संविधान की गरिमा को नई ऊंचाई देने वाली महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के जन्मदिन पर पूरे देशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा, वहीं सीमांचल की ओर से सबसे गूंजदार शुभकामना अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने दी।
अपने संदेश में सांसद प्रदीप सिंह ने लिखा:
“महामहिम राष्ट्रपति जी भारतीय नारी शक्ति, आदिवासी संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों की प्रतीक हैं। आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें — यही सीमांचल की प्रार्थना है।”
एक महिला, एक इतिहास, एक प्रेरणा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु न केवल भारत की राष्ट्रपति हैं, बल्कि हर उस बेटी की उम्मीद हैं जो छोटे गाँव से बड़े सपने देखती है। सांसद सिंह का यह संदेश उसी उम्मीद को सम्मान देने वाला था।
उन्होंने यह भी कहा कि “राष्ट्रपति जी का जीवन स्वयं में एक संकल्प है, जो हर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय और सम्मान दिलाने की राह दिखाता है।”
सीमांचल की ओर से भावनात्मक जुड़ाव
सांसद प्रदीप कुमार सिंह का यह संदेश सीमांचल के आम लोगों की भावनाओं की सच्ची अभिव्यक्ति भी था। अररिया जैसे सीमावर्ती ज़िले से देश की सबसे बड़ी संवैधानिक पद पर बैठे एक महिला को शुभकामना देना केवल औपचारिकता नहीं, गौरव की बात है।


