मदर्स प्राइड एकेडमी में गुरु पूर्णिमा पर शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
मदर्स प्राइड एकेडमी में गुरु पूर्णिमा पर शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

तकनीक ने भले दूरी बढ़ाई, पर सच्चे गुरु का मार्गदर्शन आज भी अमूल्य:डॉ. शैलेश कुमार सिंह
गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में ज्ञान और विनय की जीवंत अभिव्यक्ति:अनितेश कुमार सिंह
पूर ।
मदर्स प्राइड एकेडमी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा उत्सव सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ की गई, जिसमें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के प्रख्यात युवा शिक्षाविद डॉ. शैलेश कुमार सिंह, एकेडमी के सचिव अनितेश कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर सोनू चंद्रा, शिक्षिका अनीता तिवारी ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
समारोह का विषय प्रवेश कराते हुए शिक्षिका अनीता तिवारी ने गुरु-शिष्य परंपरा, महर्षि वेदव्यास के जीवन-दर्शन और गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
*मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने कहा –*
> “गुरु जीवन के पथ-प्रदर्शक होते हैं। आज तकनीक और सोच ने लोगों को दूर जरूर किया है, लेकिन सही मार्गदर्शन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। शिक्षक समाज का आईना होते हैं और योग्य शिक्षकों की भूमिका समाज और राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।”
*विशिष्ट अतिथि अनितेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा –*
> “गुरु पूर्णिमा केवल परंपरा नहीं, भारतीय संस्कृति की आत्मा है। संत कबीर ने कहा था – ‘गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिले न मोक्ष’। आज के दौर में गुरु और शिष्य दोनों को इस रिश्ते को और गहरा करने की पहल करनी चाहिए।”
समारोह में एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने भावपूर्वक सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों में अपने शिक्षकों के प्रति अपार श्रद्धा व स्नेह देखने को मिला।
*धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कोऑर्डिनेटर सोनू चंद्रा ने कहा –*
> “जब शिक्षक पूरे मन से ज्ञान दें और संस्थान छात्रों को अवसर दे, तो किसी भी पृष्ठभूमि से आने वाला छात्र जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।”
कार्यक्रम में विशेष रूप से सोनू चंद्रा, अरविंद मान्यवर, अनीता तिवारी, मीना शर्मा, तनु गुप्ता, हर्षिता, दीक्षा, प्रिंसी यादव, अनुराधा, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, घनश्याम यादव, आनंद कुमार सहित दर्जनों शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


