मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ महागठबंधन समर्थितबीटीएम यू के कार्यकर्ता ने दिया धरना।
मजदूर विरोधी कानून के खिलाफ महागठबंधन समर्थितबीटीएम यू के कार्यकर्ता ने दिया धरना।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
बरौनी तेलशोधक मज़दूर यूनियन के कार्यकर्ता सुबह पाँच बजे ही सड़क पर उतर आये एवं सरकार के शिकंजे से इंडियन ऑयल पाइपलाइन को बचाने,नए श्रम क़ानून में मालिक पक्षीय बदलाव को निरस्त करने,रिक्त पदों पे नियुक्ति करने के नारे लगा रहे थे ।बस स्टैंड,बस स्टॉप,टाइम ऑफिस सारी जगह पे हड़ताल को सफल बनाने के लिए नारे लगाये जा रहे थे ।पूर्व संध्या में निकाली गई मशाल जुलूस में कर्मचारी का हड़ताल के प्रति उत्साह बढ़ चढ़ कर दिख रहा था ।टाउनशिप से रिफाइनरी के तरफ़ जाने वाली सारी बसें बिल्कुल खाली थी ।रिफाइनरी में कार्यरत लगभग सात सौ स्थायी कर्मचारी में मात्र सत्रह कर्मचारी कार्य स्थल पे गये ।यह हड़ताल को एक ऐतिहासिक सफलता की तरफ़ ले जाता है ।हड़ताल की सफलता का डर प्रबंधन को इतना था कि कुछेक प्रोजेक्ट कार्य में कार्यरत ठेका मज़दूर को देर रात रिफाइनरी परिसर में प्रवेश करा लिया था ।रिफाइनरी से टाउनशिप के बीच स्थित मचहा ढाला के पास सड़क स्थानीय ठेका मज़दूर के द्वारा चार घंटे तक जाम रखा गया ।रिफाइनरी के प्रवेश के चारों गेट पे हज़ारों ठेका मज़दूर बंद का समर्थन एटक के जिला महामंत्री प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में कर रहे थे ।इस अवसर पे एटक के राज्य उपाध्यक्ष ललन लालित्य,बी टी एम यू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन,अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप महासचिव साइमन मुर्मू,संगठन सचिव भोगेंद्र कमल ,रमेश कुमार,अयूब,रंजन कुमार सिंह,बिभाकर कुमार,वागीस आनंद ,अमित कुमार,फुलेना रजक,सहदेव साह,देवेंद्र साह,संजीत कुमार ,बालमुकुंद कुमार,मकसूदन पासवान सहित कई साथी मौजूद थे ।यूनियन के अध्यक्ष पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने सारे कार्यकर्ता को हड़ताल की सफलता पे दिल से धन्यवाद दिया है ।


