आलोक कुमार भगत ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया ‘विकसित भारत–2047’ की मजबूत नींव
आलोक कुमार भगत ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया ‘विकसित भारत–2047’ की मजबूत नींव
आलोक कुमार भगत ने केंद्रीय बजट 2026-27 को बताया ‘विकसित भारत–2047’ की मजबूत नींव
अररिया।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग, बिहार सरकार के सदस्य तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के जिला प्रभारी आलोक कुमार भगत ने दूरदर्शी और जन-कल्याणकारी बताया।
उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, नवाचार, रोज़गार सृजन, कृषि सुदृढ़ीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और स्वास्थ्य के माध्यम से किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
आलोक कुमार भगत ने इस सर्वस्पर्शी बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत–2047’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है