बिहार एवं झारखंड

नरपतगंज विधानसभा सीट की बीजेपी कैंडिडेट देवंती यादव की दस्तक — विकास अब दस्तूर बनेगा!”

नरपतगंज विधानसभा सीट की बीजेपी कैंडिडेट देवंती यादव की दस्तक — विकास अब दस्तूर बनेगा!”

नरपतगंज विधानसभा सीट की बीजेपी कैंडिडेट देवंती यादव की दस्तक — विकास अब दस्तूर बनेगा!”

फुलकाहा में एनडीए प्रत्याशी देवंती यादव का डोर-टू-डोर जनसंपर्क,
जहां नारों से ज़्यादा गूंजा — “मोदी-नीतीश की नीति, जनता की जीत!”

फुलकाहा।

गुरुवार को फुलकाहा की हवा में कुछ अलग था —धूल उड़ी तो नहीं, पर जनसमर्थन की लहर जरूर चली। हाथों में कमल का निशान, होंठों पर मुस्कान और दिल में भरोसा लेकर
एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी देवंती यादव ने जब गलियों में कदम रखा,
तो लगा जैसे विकास खुद जनता के दरवाजे पर आया हो!

“विकास की कहानी — घर-घर तक पहुंचानी”

देवंती यादव ने अपने जनसंपर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की
उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा —“अब बिहार विकास के ट्रैक पर दौड़ रहा है।
हर घर नल, हर गांव सड़क, हर मां के हाथ में गैस सिलेंडर — यही है मोदी-नीतीश की नीति।”
उन्होंने नरपतगंज के लोगों से आह्वान किया कि वे इस रफ्तार को और आगे बढ़ाने में साथ दें।

टीम में ताल, कार्यकर्ताओं में उबाल!

देवंती यादव के इस जनसंपर्क अभियान में पार्टी का पूरा संगठन गूंज उठा —
अभय गिरि (नागालैंड-मणिपुर प्रभारी),आदित्य नारायण झा (जिला अध्यक्ष),राजेन्द्र यादव (संगठन महामंत्री),नवीन यादव (विधानसभा संयोजक),राजेश चन्द्र झा (विधानसभा प्रभारी)।
युवा मोर्चा के अजय साह, सुभाष यादव, प्रवीण झा, विनय सिंह, घनश्याम यादव
और चिकित्सा प्रकोष्ठ के नागेश्वर यादव ने पूरे जोश से जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

फुलकाहा की गलियों में सियासत नहीं, संवेदना का संवाद

कहीं महिलाएं आशीर्वाद दे रहीं थीं, तो कहीं किसान उम्मीद जता रहे थे।बच्चों ने “देवंती दीदी जिंदाबाद” के नारे लगाए।
हर मोड़ पर एक ही माहौल था — राजनीति नहीं, रिश्ते की गर्माहट!

देवंती यादव बोलीं —
“मोदी जी ने गरीब के घर तक रोशनी पहुंचाई,नीतीश जी ने गांव-गांव सड़क बनाई,अब मेरी जिम्मेदारी है — नरपतगंज को नई ऊंचाई दिलाना।”
🔸 लोगों की जुबान पर एक ही बात —“अब बदलाव नहीं, बढ़त चाहिए… और देवंती वही भरोसा हैं!”

देवंती यादव का यह अभियान चुनावी प्रचार नहीं, एक आंदोलन है —जहां घोषणा-पत्र नहीं, दिल की बात सुनाई दी। यह वही राजनीति है जो पोस्टरों से नहीं, पांवों के निशानों से लिखी जाती है।
फुलकाहा ने आज कह दिया —
‘यह सियासत नहीं, सेवा की सच्चाई है…मोदी की नीति, नीतीश की नीयत और देवंती की दिशा — यही नरपतगंज की पहचान है!’

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button