
जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने तेघड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने तेघड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने तेघड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री ने तेघड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से पूर्व, ,जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों एवं योजनाओं की अद्यतन समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निरीक्षण के दौरान पाई गई। स्थिति एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस संबंध में सभी पदाधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने बाल विकास परियोजना की समीक्षा करते हुए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को दिया। साथ ही पीएचईडी विभाग को पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राजस्व की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने रेन बसेरा फेज 2 के तहत भूमिहीनों के साथ लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा तेघड़ा प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न स्थानीय समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। दियारा क्षेत्र में व्याप्त विद्युत आपूर्ति की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
साथ ही टेघरा प्रखण्ड अंतर्गत अयोध्या घाट तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क के निर्माण का विषय भी बैठक में उठाया गया, जिस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभाग के कनीय अभियंता को स्थल जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।इस अवसर पर माननीय विधायक तेघड़ा श्री रजनीश कुमार ने अवगत कराया कि तेघड़ा क्षेत्र में बहुत सारे नल-जल योजनाएं बंद पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि योजनाओं के बंद रहने का मुख्य कारण विद्युत बिल का भुगतान लंबित रहना एवं ऑपरेटरों का मानदेय भुगतान न होना है।
इस पर जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को संयुक्त रूप से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा नल-जल योजनाओं की समुचित समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान आम लोगों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपे गए, जिनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।जनसंवाद के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि बेगूसराय जिला में वर्तमान में कई उद्योग एवं कारखाने स्थापित हैं तथा भविष्य में और भी उद्योगों की स्थापना की योजना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना एवं उनकी आय में वृद्धि करना है।उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर ही नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य सुविधाएं, खेल मैदान एवं विवाह मंडप जैसे आधारभूत संरचनाओं का निर्माण पंचायतों में ही किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को सुविधाओं के लिए बाहर न जाना पड़े।
साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित सात निश्चय पार्ट-3 की योजनाओं की जानकारी दी।इस अवसर पर माननीय विधायक तेघड़ा रजनीश कुमार, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड प्रमुख,प्रखंड विकास पदाधिकारी तेघड़ा, अंचल अधिकारी तेघड़ा सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



