पटना

डिग्री कॉलेज, रिवर फ्रंट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से MSP तक—विधायक विजय खेमका ने विकास का रखा मेगा रोडमैप

डिग्री कॉलेज, रिवर फ्रंट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से MSP तक—विधायक विजय खेमका ने विकास का रखा मेगा रोडमैप

सदन में गूंजा ‘विकसित पूर्णिया’ का विजन

डिग्री कॉलेज, रिवर फ्रंट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से MSP तक—विधायक विजय खेमका ने विकास का रखा मेगा रोडमैप

पटना।

बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन पूर्णिया के सर्वांगीण विकास का मुद्दा जोरदार तरीके से सदन में उठा। विधायक विजय खेमका ने शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचे और पर्यटन से जुड़े कई अहम प्रस्ताव रखते हुए स्पष्ट संकेत दिया कि पूर्णिया को सीमांचल का विकास मॉडल बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
7 एकड़ में डिग्री कॉलेज की मांग
शून्यकाल के दौरान विधायक ने पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के केजीपी प्लस टू उच्च विद्यालय, भोगा भटगामा की लगभग सात एकड़ भूमि पर सरकारी डिग्री महाविद्यालय स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक माहौल मजबूत होगा।
40 एकड़ में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’—किसानों को मिलेगा नया सहारा
खेमका ने खुश्कीबाग कृषि फार्म की 40 एकड़ भूमि पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का आग्रह कृषि मंत्री से किया। उनका कहना था कि इस पहल से पूर्वोत्तर बिहार के किसानों को आधुनिक खेती की तकनीक मिलेगी, उत्पादन बढ़ेगा और आय में ठोस वृद्धि होगी।
अवैध कब्जे हटें, बने जनहित की योजनाएं
तारांकित प्रश्न के माध्यम से विधायक ने सरकारी जमीन को अवैध बंदोबस्तधारियों के कब्जे से मुक्त कराने और वहां जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू करने की मांग उठाई। यह मुद्दा सदन में खासा चर्चित रहा।
सौरा नदी बनेगी रिवर फ्रंट?
शहर के बीच बहने वाली पवित्र सौरा नदी को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करने का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी उन्होंने रखा। उनका तर्क था कि इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।
आलू किसानों के लिए MSP की आवाज
कृषि से जुड़े एक अहम विषय पर खेमका ने आलू फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने की याचिका सरकार को सौंपते हुए किसानों को मूल्य सुरक्षा देने की मांग की।
कच्ची सड़क से पक्के विकास तक
दीवानगंज-डिमिया छतरजान रोड में दीपक मंडल के घर से हनुमान मंदिर तक कच्ची सड़क को पक्की कराने का निवेदन भी सदन में रखा गया, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
महादलित टोलों में बनेंगे आधुनिक सामुदायिक भवन
सत्र के बाद विधायक ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री से मुलाकात कर गौरा सुहवा, हरदा छोबिघिया, सिकंदरपुर मदारपुर, मरंगा मुर्गी फार्म, अब्दुल्लानागर नीलगंज कोठी और बसगामा महादलित टोला में आधुनिक सामुदायिक भवनों के शीघ्र निर्माण हेतु आग्रह पत्र सौंपा।
“विकसित और आत्मनिर्भर पूर्णिया मेरा संकल्प”
विधायक विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया लगातार विकास की रफ्तार पकड़ रहा है और सरकार की सोच के अनुरूप आत्मनिर्भर एवं विकसित पूर्णिया का निर्माण उनका लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से पूर्णिया जल्द ही सीमांचल क्षेत्र के विकास का सशक्त मॉडल बनकर उभरेगा।

सदन में इस बार केवल मुद्दे नहीं उठे, बल्कि पूर्णिया के भविष्य की रूपरेखा भी खींच दी गई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button