
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि, पहली वर्षगांठ पर अमृतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि, पहली वर्षगांठ पर अमृतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि, पहली वर्षगांठ पर अमृतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

मंदिर की पहली वर्षगांठ पर धार्मिक परंपरा और लोक संस्कृति का अनोखा संगम

खानपुर। प्रखंड क्षेत्र के शोभन-पिरखपुर स्थित अमृतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंदिर स्थापना की पहली वर्षगांठ एवं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही और पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर दिखा।
शनिवार की शाम हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम के साथ आयोजन की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने लोकगीत गाते हुए महादेव को हल्दी-मेहंदी अर्पित की। पारंपरिक गीतों और उत्साहपूर्ण माहौल ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हजारों भक्तों के लिए प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।
निकाली गई भव्य शोभायात्रा
शाम में महादेव-माता पार्वती की मनोहारी झांकी के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। श्रद्धालु डीजे पर बज रहे शिव भजनों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्वयंसेवकों (वॉलेंटियर) की तैनाती की गई थी, जो व्यवस्था संभालते नजर आए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपेंद्र सिंह, कमलकांत झा, उदय झा, अभेदानंद झा, मनोज मेहता, राकेश कुमार कर्ण, गंगा प्रसाद भंडारी, बिरेंद्र भंडारी, सुमित झा, विशाल झा, डी.एन. मेहता, नवीन झा, आलोक मेहता, पंकज प्रसाद कन्हैया, अर्जुन झा, रमाकांत झा, संतोष कुमार झा, जानकी रमण, प्रमोद मेहता, कृष्ण कुमार सिंह,तेज प्रताप सिंह, जय झा , राहुल कुमार, एवं आपकी आवाज़ के संपादक पंकज कुमार कर्ण सहित कई स्थानीय लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
*जरा हटकर*
मंदिर की पहली वर्षगांठ पर धार्मिक परंपरा और लोक संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला, जिसने आयोजन को क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया।


