
अटल जयंती पर सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन, मैदान से निकला “सीखो–जीतो–आगे बढ़ो” का मंत्र
अटल जयंती पर सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन, मैदान से निकला “सीखो–जीतो–आगे बढ़ो” का मंत्र
अररिया बनेगा खेल प्रतिभाओं की नर्सरी : प्रदीप सिंह
मोदी के संदेश से गूंजा अररिया, खेल बना राष्ट्र निर्माण का हथियार
अटल जयंती पर सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन, मैदान से निकला “सीखो–जीतो–आगे बढ़ो” का मंत्र
अररिया।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस एवं सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन आज स्कॉटिश स्कूल खेल मैदान में हुआ। विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न इस समारोह ने खेल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का मजबूत संदेश दिया।
प्रधानमंत्री बोले— मैदान में हार नहीं, अनुभव मिलता है
समापन समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए कहा—
“खेल के मैदान में कोई हारता नहीं, केवल सीखता है।”
उनके इस प्रेरक संदेश ने खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
प्रधानमंत्री ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में देशभर के 290 से अधिक सांसदों की सक्रिय भागीदारी रही और एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने पंजीकरण कराया। उन्होंने कहा कि आज शहरों के साथ-साथ गांवों के युवा भी खेलों में आगे बढ़ रहे हैं, जिससे देश में खेल संस्कृति मजबूत हुई है।
उन्होंने दो टूक कहा—अब चयन पहचान से नहीं, प्रतिभा से होगा।
अररिया बनेगा खेल प्रतिभाओं की नर्सरी : प्रदीप सिंह
अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विज़न को ज़मीनी स्तर पर उतारना हम सभी का संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि अररिया से राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे और सांसद खेल महोत्सव हर साल आयोजित किया जाएगा।
गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का कद
समारोह में एसपी अंजनी कुमार, नरपतगंज विधायक देवंती यादव, स्कॉटिश स्कूल निदेशक अनूप कुमार, प्रिंस गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला खेल पदाधिकारी सान्याल कुमार, आपदा पदाधिकारी नवनील कुमार, एसएसबी डिप्टी कमांडेंट, भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता, राजा मिश्रा,जिला मंत्री डॉ.सुष्मिता ठाकुर,नगर अध्यक्ष संजय अकेला, उपाध्यक्ष गौतम साह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
मैदान से निकली नई प्रेरणा
सांसद खेल महोत्सव का यह समापन समारोह युवाओं के लिए यह संदेश छोड़ गया कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।



