
संगठन, बिहार और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर हुई चर्चा; नेतृत्व को बताया नई ऊर्जा का प्रतीक
संगठन, बिहार और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर हुई चर्चा; नेतृत्व को बताया नई ऊर्जा का प्रतीक
दिल्ली में सियासी मुलाकात— सांसद प्रदीप सिंह और डॉ. शकील सैफी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

संगठन, बिहार और देश के राजनीतिक परिदृश्य पर हुई चर्चा; नेतृत्व को बताया नई ऊर्जा का प्रतीक
नई दिल्ली ।
राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सीमांचल के एकमात्र भाजपा सांसद और अररिया के लोकप्रिय एम पी प्रदीप कुमार सिंह तथा वर्ल्ड पीस हार्मोंनी के चेयरमैन एवं सैफी हॉस्पिटल के सीईओ हाजी डॉ. मो. शकील सैफी ने दिल्ली स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पार्टी संगठन, बिहार की राजनीतिक स्थिति और देश के समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान सांसद सिंह और डॉ. सैफी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। मुलाकात को संगठनात्मक समन्वय और भविष्य की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अध्यक्ष आवास से बाहर निकलने के बाद डॉ. शकील सैफी ने कहा कि नितिन नबीन एक ऐसे भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में उनका अनुभव अहम साबित होगा।
गौरतलब है कि नितिन नबीन भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। उन्हें पहले जेपी नड्डा के स्थान पर पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था और बाद में 20 जनवरी 2026 को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके नबीन को संगठन और शासन—दोनों का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
मुलाकात के दौरान बिहार में संगठन विस्तार, विकास की गति और जनसंपर्क को और मजबूत बनाने जैसे विषयों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, सीमांचल के विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने पर भी सहमति बनी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की मुलाकातें न केवल संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देती हैं, बल्कि केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय का रास्ता भी प्रशस्त करती हैं।
डॉ. सैफी ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और “सबका साथ, सबका विकास” की अवधारणा को और मजबूती मिलेगी। वहीं सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इसे सकारात्मक संवाद बताते हुए कहा कि मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट विजन से ही देश और बिहार को विकास की नई रफ्तार मिल सकती है।



