
जामा मस्जिद में आज दिखेगा ‘पावर संगम’—शांति, सियासत और बॉलीवुड एक मंच पर
जामा मस्जिद में आज दिखेगा ‘पावर संगम’—शांति, सियासत और बॉलीवुड एक मंच पर
जामा मस्जिद में आज दिखेगा ‘पावर संगम’—शांति, सियासत और बॉलीवुड एक मंच पर
डॉ. हाजी शकील सैफी के इस्तकबाल को लेकर उर्दू बाजार तैयार, हाई-प्रोफाइल मौजूदगी से बढ़ा उत्साह
नई दिल्ली।

राजधानी का ऐतिहासिक जामा मस्जिद क्षेत्र आज एक खास नजारे का गवाह बनने जा रहा है, जहां शांति, सियासत और बॉलीवुड का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। वर्ल्ड पीस हार्मोंनी के चैयरमेन डॉ. हाजी शकील सैफी के भव्य स्वागत के लिए उर्दू बाजार पूरी तरह सज चुका है और आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
5 फरवरी 2026 (जुमेरात) को शाम 6 बजे से आयोजित इस इस्तकबाल समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम का आयोजन शमीम सैफी, जोहेब राहत चौधरी और नाजिश सैफी की अगुवाई में किया जा रहा है, जिन्होंने इसे यादगार बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
वर्ल्ड पीस हार्मोंनी दिल्ली स्टेट के प्रेसिडेंट शमीम सैफी ने कहा कि डॉ. सैफी का जीवन शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को समर्पित रहा है, इसलिए उनका स्वागत केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक संदेश है—एकता और सद्भाव का। जनरल सेक्रेटरी नाजिश सैफी के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी इस आयोजन को विशेष बना रही है।
कार्यक्रम में सांसद प्रदीप कुमार सिंह और बॉलीवुड अभिनेता अरुण बख्शी की उपस्थिति की चर्चा ने इसे और हाई-प्रोफाइल बना दिया है। राजनीतिक और फिल्मी दुनिया से जुड़े चेहरों के साथ सामाजिक सरोकारों का यह मेल कार्यक्रम को खास आयाम दे रहा है।
उर्दू बाजार से जुड़े जोहेब राहत चौधरी ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर डॉ. हाजी शकील सैफी का स्वागत करने की अपील की है। जामा मस्जिद क्षेत्र में सजावट, स्वागत तैयारियों और बढ़ती हलचल ने साफ कर दिया है कि यह शाम सिर्फ एक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि प्रभाव और प्रतिष्ठा का बड़ा प्रदर्शन साबित हो सकती है I



