
पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा पूर्णिया, भव्य गेट से लेकर रिवरफ्रंट तक विकास की बड़ी सौगात
पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा पूर्णिया, भव्य गेट से लेकर रिवरफ्रंट तक विकास की बड़ी सौगात
₹34.50 करोड़ से संवरेंगी माँ पुरण देवी की धरती
पर्यटन के नक्शे पर चमकेगा पूर्णिया, भव्य गेट से लेकर रिवरफ्रंट तक विकास की बड़ी सौगात
पूर्णिया।

पूर्णिया सिटी स्थित प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र माँ पुरण देवी मंदिर अब आधुनिक पर्यटक सुविधाओं से सुसज्जित होकर नए रूप में नजर आएगा। माँ पुरण देवी की पूजा-अर्चना के पश्चात सदर विधायक विजय खेमका ने पटना से आई पर्यटन विभाग की कार्यपालक अभियंता टीम के साथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत ₹34.50 करोड़ की लागत से मंदिर परिसर का सर्वांगीण विकास किया जाना है। इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए मंदिर सभागार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में स्वीकृत नक्शा, डिज़ाइन और निर्माण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ये होंगी प्रमुख सुविधाएं
निरीक्षण के दौरान जिन निर्माण कार्यों पर सहमति बनी, उनमें शामिल हैं—
भव्य मुख्य प्रवेश द्वार
आकर्षक ग्रीन पार्क
लगभग 1000 फीट लंबा फुट ओवरब्रिज
आधुनिक कैफेटेरिया
जी+2 गेस्ट हाउस (34 कमरे)
डाइनिंग हॉल
2 टॉयलेट ब्लॉक व 4 डीलक्स शौचालय
मुख्य सड़क, बाउंड्री वॉल व व्यापक सौंदर्यीकरण
विधायक विजय खेमका ने अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों से माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान इस ऐतिहासिक मंदिर के समग्र विकास के लिए राशि स्वीकृत हो सकी।
पूर्णिया को मिलेंगी और भी सौगातें
विधायक ने बताया कि आने वाले समय में—
जगन्नाथ मंदिर व बड़ी गुरुद्वारा का जीर्णोद्धार
रानीपतरा सर्वोदय गांधी स्मारक को बापू सर्किट से जोड़ना
सिटी सौरा नदी पर रिवरफ्रंट पार्क का निर्माण
भी किया जाएगा, जिससे पूर्णिया धार्मिक व पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान बनाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता सकलदीप राजपाल, प्रमोद केशरी, दिनेश महलदार, राजेश गोस्वामी, राजेश रंजन, मुकेश मिश्रा, न्यास समिति के सचिव एवं मंदिर के पुजारीगण मौजूद रहे।



