Blog

सिमरिया 2 भाकपा का 19 वाँ शाखा सम्मेलन सफलपूर्वक सम्पन्न।

सिमरिया 2 भाकपा का 19 वाँ शाखा सम्मेलन सफलपूर्वक सम्पन्न।

शाखा मंत्री राधेश्याम कुमार एवं सहायक मंत्री अवधेश पासवान चयनित ।

अशोक पासवान ब्यूरो आपकी आवाज।
भाकपा सिमरिया 2 का 19 वाँ शाखा सम्मेलन रूपनगर में गाजे बजे के साथ जुलूस निकालकर पूरा गांव भ्रमण करने के बाद रूपनगर दुर्गा स्थान के प्रांगण में आम सभा आयोजित की गई ।आमसभा की अध्यक्षता सिमरिया 2 के पूर्व मुखिया कॉ रामानंद यादव ने किया। बीहट ईपटा के राजेश कुमार साह एवं लक्ष्मी प्रसाद यादव ने जनवादी क्रांतिकारी गीतों के माध्यम से लोगों के अंदर उत्साह जगाने का कार्य किया। मंच संचालन खेत मजदूर यूनियन बरौनी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान ने किया स्वागत भाषण शाखा मंत्री सुरेंद्र दास ने किया। मुख्य अतिथि बखरी विधायक कॉ सूर्यकांत पासवान ने कहा कि इस जिला के अंदर गरीब मजदूर किसानों को हजारों जमीन पर लाल झंडा गाड़कर भूमिहीन दलितों पिछड़ों अति पिछड़ों को भाकपा ने बसाने का काम किया इसके साथ साथ बैठ बेगारी बंधुआ मजदूरी मन मनसेरी से आजाद करने का काम किया ।असली सामाजिक न्याय की लड़ाई कम्युनिस्ट पार्टी ही लड़ते आई है। मोदी राज में दलितों पर जोर जुल्म अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। लेकिन इनके हनुमान चिराग पासवान को दलित उत्पीड़न की कोई चिंता नहीं है 11 साल के शासन काल में 2 करोड़ लोगों को प्रति साल रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन रोजगार तो नहीं ही मिला उल्टे सार्वजनिक प्रतिष्ठान कॉर्पोरेट घराने के यहां बेचने का काम कर रहे है। गरीब जनता को हिंदू मुस्लिम के बीच आपसी भाईचारा को तोड़ने का काम करती है इस देश के अंदर संविधान पर मनुवादियों का हमला हो रहा है , आर एस एस, भाजपा ने संविधान को कभी माना ही नहीं बल्कि इस देश के गृह मंत्री ने बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया है ।भाकपा बिहार राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि भाकपा ने इस देश में सामंती जोर जुल्म अत्याचार के खिलाफ अपने सैकड़ों साथियों का शहादत दिया है। भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है अब ये गरीब लोगों को वोट के अधिकार से भी वंचित करने का काम कर रहा है। मतदाता गहन पुनरीक्षण के नाम पर करोड़ों दलित अल्पसंख्यकों पिछड़ों अति पिछड़ों को मतदाता सूची से नाम गायब करने की साजिश रच रही है, जिसे किसी भी कीमत पर इस देश के प्रगतिशील विचार धारा के लोग एवं इंडिया गठबंधन के लोग इसके तुगलकी फरमान को पूरा नहीं होने देंगे, एटक के जिला सचिव प्रहलाद सिंह ने सम्मेलन का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस देश में ट्रेड यूनियन एवं मजदूरों के हक अधिकार को 4 लेबर कोड के माध्यम से इनके संवैधानिक हकों को हटाने का काम कर रही है आज भ्रष्टाचार शिष्टाचार का रूप धर लिया है जिला प्रशासन का कार्यालय हो या प्रखंड अंचल का कार्यालय हो घूसखोरी चरम सीमा पर है इसके खिलाफ बहुत जल्द ही आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी 9 जुलाई का मुक्कमल भारत बंद ने साफ संदेश दिया है तानाशाही सरकार को होश में आना होगा अन्यथा इस निरंकुश शासन के खिलाफ जुझारू जनांदोलन होगी। सहायक अंचल मंत्री नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस इलाके की जनता सब दिन से भाकपा का मजबूत गढ़ रहा है इसको और धारदार बनाना है ।जनता के जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ईमानदारी पूर्वक पहुंचे इसके लिए संघर्ष तेज करने पर बल दिया। इस अवसर पर पार्टी ने अपने 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले साथियों को विधायक सूर्यकांत पासवान द्वारा सम्मानित किया गया। कॉ गंगाधर पासवान,सुरेश पासवान, विद्यासागर ठाकुर ,शंकर राय, फेकन राय रामबली राय, स्व कॉ फेकन पासवान की धर्म पत्नी सुधा देवी स्व कॉ राजेंद्र ठाकुर की पत्नी राम दुलारी देवी को पार्टी की ओर से विधायक ने सम्मानित किया।वही अतिथियों ने कविवर रामवतार यादव शक्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । उनकी रचना श्रम देवता की पुस्तक विद्यासागर ठाकुर द्वारा प्रदान किया गया। प्रतिनिधि सत्र की अध्यक्षता दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडली रामानंद यादव एवं फेकन राय ने किया। प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन भाषण तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने करते हुए कहा कि इस देश के अंदर अधोषित इमरजेंसी लागू है सच बोलने वालों को दबाया जा रहा है ।सरकार से मीडिया को सवाल पूछने की हिम्मत नहीं है। सवाल विपक्ष से पूछा जाता है इस परिस्थिति में इस nda एन डी ए सरकार के खिलाफ इंडिया गठबंधन कमर कस कर मैदान में आ चुका है बिहार से करोड़ों गरीब मतदाताओं को मतदाता सूची से नाम गायब करने की साजिश को कभी सफल होने नहीं दिया जाएगा।सत्र की शुरुआत में शोक प्रस्ताव एवं राजनीतिक प्रतिवेदन शाखा मंत्री सुरेंद्र दास एवं सांगठनिक प्रतिवेदन अशोक पासवान ने प्रस्तुत किया ।14 साथियों ने बहस में भाग लिया।सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय शाखा कार्यकारणी का गठन किया गया ।सुरेंद्र दास, रामाधार राय, भूषण पासवान, उमेश साह ,विद्यासागर ठाकुर, अवधेश पासवान, अनिल साह, कमल किशोर प्रसाद, संजय यादव ,राधेश्याम कुमार, चंद्रदेव कुमार चमरू को रखा गया है वही राधेश्याम कुमार को शाखा मंत्री एवं सहायक शाखा मंत्री अवधेश पासवान चुने गए ।मौके पर राजेंद्र दास सोनेलाल साह विजय पासवान जनार्दन दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button