
2लाख 85हजार की लागत से कराए गए जीर्णोद्धार पारंपरिक कुएं का किया गया उद्घाटन
2लाख 85हजार की लागत से कराए गए जीर्णोद्धार पारंपरिक कुएं का किया गया उद्घाटन
2लाख 85हजार की लागत से कराए गए जीर्णोद्धार पारंपरिक कुएं का किया गया उद्घाटन

खगड़िया/नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 38 में पुरखों की विरासत को संजोने और पारंपरिक जल-संरचनाओं के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक और अनुकरणीय पहल देखने को मिली। अर्चना कुमारी ने ₹2 लाख 85 हजार की लागत से कराए गए पारंपरिक कुएं के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को जनसमर्थन और सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया। उद्घाटन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, स्थानीय वार्ड पार्षद सरवन कुमार, संजय कुमार राय, मनोज सिंह, विनोद साह, इंद्रजीत पासवान, रामबदन पासवान, भजन साह, ऋषिकेश कुमार, मोहित कुमार, अंकुर कुमार, अनुभव कुमार, श्यामलाला, रितेश कुमार, सदाशिव राय, पवन राय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्य न केवल जल-संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती देता है। अपने संबोधन में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि पारंपरिक कुएं हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं। आधुनिकता की दौड़ में इन संसाधनों की उपेक्षा हुई, लेकिन आज जल संकट के दौर में इन्हें पुनर्जीवित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विरासत संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार और जल-संचय से जुड़े कार्य आगे रूप से जारी रहेंगे ताकि आने वाले पीढ़ी को प्राकृतिक संसाधन सुरक्षित रहे



