
एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्य जिले के सभी पंचायतों में किया जा रहा है तेज गति से कार्य।
एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्य जिले के सभी पंचायतों में किया जा रहा है तेज गति से कार्य।
एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्य जिले के सभी पंचायतों में किया जा रहा है तेज गति से कार्य।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।
एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कार्य जिले के सभी पंचायतों में तेज गति से किया जा रहा है।
सभी पंचायतों में किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य प्रतिनुक्त कर्मी द्वारा किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता , बेगूसराय को सभी पंचायतों में हो रहे फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी किसानो के बीच सघन जन-जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों को कैम्प तक लाने तथा फार्मर रजिस्ट्री कार्य में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भी फार्मर रजिस्ट्री हेतु आयोजित कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुए थे और इस बार भी सभी पंचायतों में मिशन मोड में कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुनः पंचायत स्तर पर कैम्प का आयोजन गया है, ताकि सभी पात्र किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन करवा सकें। किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे फार्मर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्व में सीएससी/वसुधा केंद्रों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री के लिए लिए जाने वाले 15 रुपये के सेवा शुल्क को राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार समाप्त कर दिया गया है। अब किसानों से फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस सेवा शुल्क का वहन संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18001801551 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 जारी किया गया है। किसान किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु उपर्युक्त हेल्पलाइन नंबरों के साथ-साथ जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक अथवा किसान सलाहकार से भी संपर्क कर सकते हैं।



