अररिया

जब ठंड हारी और इंसानियत जीती—मंगोलपुरी में कंबल बांटकर दिलों को मिली गर्माहट

जब ठंड हारी और इंसानियत जीती—मंगोलपुरी में कंबल बांटकर दिलों को मिली गर्माहट

जब ठंड हारी और इंसानियत जीती—मंगोलपुरी में कंबल बांटकर दिलों को मिली गर्माहट

आर.एस. ब्लॉक मार्केट में सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला सहारा, हाजी शकील सैफी बोले—सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

मंगोलपुरी।

कड़ाके की सर्दी के बीच मंगोलपुरी के आर.एस. ब्लॉक मार्केट में मानवता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली, जब जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटकर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाई गई। बहन आरती चौधरी की पहल पर आयोजित इस सामाजिक कार्यक्रम ने न केवल ठिठुरते लोगों को सहारा दिया, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी फैलाया।
कार्यक्रम में वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन जनाब डॉ.हाजी शकील सैफी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता और ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही समाज में बड़ी सकारात्मक बदलाव की नींव रखते हैं। उनके हाथों से कंबल पाकर कई जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और मुस्कान साफ झलक रही थी।
आयोजक आरती चौधरी ने बताया कि सर्द मौसम में कमजोर वर्ग के लोगों की परेशानी को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके।
कार्यक्रम में अजय चौधरी, दीपक पार्चा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को सराहते हुए इसे सामाजिक एकजुटता की मिसाल बताया।
कंबल वितरण के साथ ही मंगोलपुरी से एक मजबूत संदेश गया—जब समाज साथ खड़ा होता है, तो ठंड ही नहीं, मुश्किलें भी हार जाती है l

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button