
युवा वर्ग गलत मादक पदार्थ व सूखा नशापान का सेवन करने से परहेज करें : बच्ची मंडल
युवा वर्ग गलत मादक पदार्थ व सूखा नशापान का सेवन करने से परहेज करें : बच्ची मंडल
युवा वर्ग गलत मादक पदार्थ व सूखा नशापान का सेवन करने से परहेज करें : बच्ची मंडल
अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने बताया कि इन दिनों युवा वर्ग बृहत् रूप से गलत मादक पदार्थ व सूखा नशा सेवन का आदी होते जा रहे हैं। जिससे इन दिनों युवा वर्ग समय से पहले असामायिक काल के गाल में समाते जा रहे हैं। वरिष्ठ राजद नेता बच्ची मंडल ने उन सभी युवा वर्ग से हृदय से विनम्र विनती करते हुए अपील किया है कि आप सभी युवा वर्ग के लोग अपने दिनचर्या में बदलाव लाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर अच्छा जीवन जीने के लिए समाज का एक अच्छा सुधारक बनकर संदेश बिखरने का संकल्प लेने का प्रयास करें। वहीं उन्होंने बताया कि इन दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा नशा का बहुत बड़ा रैकेट चलाने का काम कर रहे हैं, यही नहीं जुआ का भी बहुत बड़ा खेल चल रहा है। उन्होंने बताया आये दिन सरकारी संस्थान एवं मंदिर-मस्जिद के अगल बगल में जोर-शोर से चल रहा है अवैध शराब तस्करी का गन्दा खेल। नशेड़ी को लेकर स्कूल-कोचिंग के छात्र छात्राएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन कुरीतियों पर आवाज उठाने से अभिभावक भी अपने आप को असहज महसूस करते हैं। वरिष्ठ राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने बिहार में शराबबंदी को लेकर कहा कि इन दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा नशा पान का बहुत बड़ा रैकेट चलाने काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा नशेड़ी खुलेआम झूमते देखें जा रहे हैं। उन्होंने कहा बिहार सरकार ने शराबबंदी को लेकर मद्य निषेध अभियान की सफलता के लिए सरकारी स्तर से कई तरह के जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाते आ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी बिहार के युवा वर्ग आज भी शराब, ड्रग, हफीम, चरस एवं सूखा नशापान का शिकार बृहत तेजी से होते जा रहे हैं, तो दूसरी ओर प्रशासन के संरक्षण में अवैध शराब धंधेबाज मालामाल होते जा रहा है। और तो और जो भी युवा वर्ग इस अवैध धंधा का शिकार होते जा हैं, वे अब तो हथियार के बल पर राहगीरों के साथ लूटपाट कर बड़ा से बड़ा क्राइम कर रहे हैं। जिसका जिता जागता उदाहरण है कि पिछले दिनों ही समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या दी। उन्होंने कहा इन दिनों बिहार के चहुओर नित्य दिन अपराध पर अपराध हो रहा है, लेकिन सरकार अपने ही हाथों से पीठ थपथपाते हुए सुशासन राज की दुहाई देने से नहीं थकते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि शराबबंदी को लेकर राज्य को व्यापक रूप से राजस्व की छति हो रही है, कुल मिलाकर बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल है। नशामुक्ति के नाम पर समूचे बिहार में पुलिस प्रशासन पकड़ते भी हैं तो उसमें 95 प्रतिशत गरीब मजदूर हुआ करते हैं जो रिक्सा, ठेला व ईट ढ़ोने वाले मजदूर किस्म के लोग होते हैं तो वहीं दूसरी ओर गलती से पुलिस वाले किसी अमीर व्यक्ति को पकड़ते हैं तो उसमें से 95 प्रतिशत लेनदेन कर मैनेज हो जाता है। वरिष्ठ नेता बच्ची मंडल ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए सरकार ने विभिन्न प्रकार के तरकीब निकालकर पुलिस प्रशासन को अवैध कमाई की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के शराबबंदी का दशक बीतने को जा रहा है, लेकिन बिहार सरकार आज तक अवैध शराब माफिया को काबू में नहीं कर पाए हैं, जिससे सरकार की निष्क्रियता साफ साफ दिखाई दे रहा है जो किसी से छुपा हुआ नही है। उन्होंने कहा सामाजिक चेतना के लिए नशामुक्ति जरूरी है और एक अहम कड़ी भी, उन्होंने बताया जब बिहार सरकार बिहार के विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति केन्द्र खोले हुए हैं तो सरकार नशेड़ियों के लिए क्यों नहीं कानून पारित कर सभी नशेड़ी को नशामुक्ति केन्द्र भेजकर सरकारी तंत्र पर उपचार कराकर उन्हें सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के प्रशासन यदि ईमानदारी से जाग जाएंगे तो बिहार सरकार के इस अभियान को उस दिन से निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उनका मानना है कि बिहार सरकार के प्रशासन ही अवैध शराब कारोबारी व शराब माफिया को बढ़ावा दे रहा है जिससे शहर को तो छोड़िए, बिहार के किसी भी पंचायत का कोई ऐसा गांव का वार्ड नहीं होगा जहां आसानी से शराब उपलब्ध नहीं होता हो? श्री मंडल ने कहा जब बिहार सरकार के प्रशासन पूरी तरह से ईमानदार हो जायेगें तो उसी दिन से ही बिहार में नशामुक्ति जैसे सामाजिक अभिशाप को दूर करने में काफी सुविधा होगी। जब प्रशासन के साथ आमलोगों के द्वारा भी नशामुक्ति अभियान के खिलाफ लड़ाई जारी हो सकेगी तो निश्चित रूप से शराब के धंधेबाजों के हौसले पस्त होते नज़र आयेंगे।



