
वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन हाजी शकील सैफी ने दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश
वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन हाजी शकील सैफी ने दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश
वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन हाजी शकील सैफी ने दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे मौजूद,सैफी की सक्रियता बनी चर्चा का विषय
नई दिल्ली।
वर्ल्ड पीस हार्मोनी के चेयरमैन हाजी शकील सैफी ने एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उनके साथ सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, सीमांचल के एकलौता भाजपा
सांसद प्रदीप कुमार सिंह तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन, वर्ल्ड पीस हार्मोनी के यूथ विंग के
चेयरमैन फैज सैफी भी उपस्थित रहे।
सैफी की सक्रियता बनी चर्चा का विषय
कार्यक्रम के दौरान हाजी शकील सैफी ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और मानवीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती आपसी सद्भाव, संवाद और सहयोग की भावना से ही संभव है। वर्ल्ड पीस हार्मोनी लगातार समाज में शांति, एकता और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भागीदारी पर जोर दिया। हाजी शकील सैफी की सक्रिय उपस्थिति और सौहार्दपूर्ण पहल कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही।


