अरवल

पुलिस अधीक्षक द्वारा रामपुर चौरम थाना का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में उपस्थित

पुलिस अधीक्षक द्वारा रामपुर चौरम थाना का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में उपस्थित

पुलिस अधीक्षक द्वारा रामपुर चौरम थाना का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में उपस्थित

शिकायतकर्ताओं एवं फरियादियों की समस्याओं, शिकायतों एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से पुलिस अधीक्षक महोदया को अवगत कराया, जिनका उन्होंने गंभीरतापूर्वक, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ अवलोकन किया।
प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी मामलों के समयबद्ध निष्पादन, प्रभावी अनुश्रवण एवं शिकायतकर्ताओं को यथोचित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है।
जनता दरबार के उपरांत पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा रामपुर चौरम थाना का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की निष्पादन, गिरफ्तारी की प्रगति, अनुसंधान की स्थिति, मालखाना संधारण, थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक एवं विधिक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, रात्रि गश्ती, वाहन जांच अभियान, मद्यनिषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की भी विस्तार से समीक्षा की गई।


समीक्षा के दौरान थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, जवाबदेह, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने, प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button