
मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- मुहर्रम जुलूस के दौरान युवक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
रिपोर्ट/उमेश चौधरी
वारिसनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान रायपुर निवासी मोहम्मद मुस्लिम के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद खुर्शीद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की है।जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद खुर्शीद को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में वारिसनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस की इस कार्रवाई में वारिसनगर थाना के सनी कुमार सौरभ, अफरोज आलम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

