
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम पर्व, अखाड़ा कमिटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई*
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम पर्व, अखाड़ा कमिटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई*
*शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम पर्व, अखाड़ा कमिटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई*

खानपुर, समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र के शिरोपट्टी स्थित नूरी मस्जिद प्रांगण में मोहर्रम पर्व के अवसर पर आयोजित ताजिया मिलान कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के बाद शनिवार को अखाड़ा कमिटी एवं मेला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखाड़ा एवं मेला कमिटी के अध्यक्ष मोहित खान ने की।
बैठक में मोहर्रम पर्व के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान अध्यक्ष मोहित खान ने कहा कि शुक्रवार को आयोजित ताजिया मिलान कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के करीब 11 अखाड़ों ने भाग लिया था। सभी अखाड़ों के सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मोहित खान ने मेला कमिटी, अखाड़ा कमिटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से मोहर्रम पर्व की परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को कायम रखते हुए एक बेहतर संदेश समाज तक पहुंचाया गया है।
बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। कमिटी के सदस्यों ने प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके सकारात्मक सहयोग से कार्यक्रम बिना किसी बड़ी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भविष्य में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को और बेहतर तरीके से संपन्न कराने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक एकता, भाईचारा एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया तथा सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मौके पर नेमत खान, अफरीदी खान, अजहर खान, चुन्नू खान, अफसर खान, सोहेल खान, शहजाद खान, साजिद खान, आदिल खान, इसरार खान, मंजर खान, जाउल खान, लाल खान ज़ुबैर खान, साफी अहमद खान, राज खान, दस्तगीर खान, खुर्शीद खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


