समस्तीपुर

खानपुर थानान्तर्गत महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ (मंदिर) के गर्भ गृह से चोरी के छः मूर्ति बरामदगी सहित संलिप्त कुल तीन अपराधी गिरफ्तार!

खानपुर थानान्तर्गत महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ (मंदिर) के गर्भ गृह से चोरी के छः मूर्ति बरामदगी सहित संलिप्त कुल तीन अपराधी गिरफ्तार!

खानपुर थानान्तर्गत महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ (मंदिर) के गर्भ गृह से चोरी के छः मूर्ति बरामदगी सहित संलिप्त कुल तीन अपराधी गिरफ्तार!

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अतंर्गत महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी मठ (मंदिर) के गर्भ गृह से भगवान की मूर्ति, एवं अन्य सामानो को अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में पुजारी श्री महंत राम सेवक दास शास्त्री जी के लिखित आवेदन के आधार पर

खानपुर थाना कांड सं0-160/26 दिनांक-12.07.2026 धारा-331(4)/303(2) B.N.S दर्ज किया गया।

तदोपरांत पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं चोरी गये सामनो की बरामगदी हेतु एस०आई०टी० टीम गठन किया गया था। टीम के द्वारा मानवीय सूचना एवं तकनीकी आधार पर घटना में संलिप्त अबतक तीन अभियुक्त 01 नंदकिशोर महतो 02छोटु कुमार 03. गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। साथ हीं चोरी गयी श्री रामलला, श्री रामजी, श्री जानकी जी, लडू गोपाल, श्री हनुमान जी, श्री लक्ष्मण जी की मूर्ति को भी बरामद किया गया है। छापामारी में घटना में प्रयुक्त एर्टिगा रजि० नं०-BR01XY-8204 को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी पूछताछ में बताए कि इनके द्वारा पिछले कुछ दिनो से समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम, हथौड़ी, खानपुर एवं दरभंगा जिला के बहेड़ी, बिरौल थाना क्षेत्र में भी कई मंदिरो से चोरी किया गया है। इस छापामारी में उक्त स्थानो से चोरी गयी पितल की घंटियाँ, पूजा का समान, पीतल का बरतन सहित अन्य सामानो को भी बरामद किया गया है। इन अपराधियों पर पूर्व से बेगूसराय, सितामढी, समस्तीपुर जिला में डकैती, चोरी, हथियार बरामदगी से संबंधित कांड दर्ज है। अन्य फिरार के विरूद्ध छापामारी की जा रही है।

(A) गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

01-नंदकिशोर महतो उम्र 40 वर्ष पिता-लक्ष्मी महतो सा०-सिंघियाघाट, थाना-विभूतिपुर जिला समस्तीपुर।

02-छोटू कुमार उम्र-22 वर्ष पिता-बुच्चू साह सा०-सिंघियाघाट, थाना-विभूतिपुर जिला समस्तीपुर। 03-गुड्डु कुमार उम्र-28 वर्ष पिता रामप्रकाश महतो सा०-सिंघियाघाट, थाना-विभूतिपुर जिला समस्तीपुर।

(B) बरामद सामानो की विवरणीः-

01-मूर्तिया छः

02-दान पात्र सहित 400 रूपया

03-चार पहिया वाहन (एर्टीगा) रजि० नं०-BR01XY-8204

(C) गिरफ्तार छोटू कुमार का अपराधिक इतिहास-

01. पुपरी (सीतामढ़ी) थाना कांड सं0-109/23 दिनांक-103/23 दिनांक-01.01.2026 धारा-380/457

भा0द0वि0

02-नगर (बेगूसराय) थाना कांड सं0-09/24 दिनांक 01.01.2024 धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 20 (बी) / 22 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट

(D) गिरफ्तार गुड्डू कुमार का अपराधिक इतिहास-

01. विभूतिपुर थाना कांड सं0-114/18 दिनांक-02.05.2018 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट

(E) छापामारी / गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मीः-

01-पु०नि० शिवपूजन कुमार, थानाध्यक्ष, खानपुर थाना।

02-पु०नि० कुणाल चंद्र डी०आई०यू०, शाखा।

03-पु०अ०नि० संजीवन पासवान, खानपुर थाना।

04-पु०अ०नि० अमित कुमार, डी०आई०यू०, शाखा।

05-पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, डी०आई०यू०, शाखा।

06-पु०अ०नि० धनंजय कुमार डी०आई०यू०, शाखा।

07-पु०अ०नि० प्रिंस भरत, डी०आई०यू०, शाखा।

08-परि०पु०अ०नि० पंकज कुमार, खानपुर थाना।

09-सिपाही संतोष कुमार, डी०आई०यू०, शाखा।

10-सिपाही अनिश कुमार, डी०आई०यू०, शाखा।

11-सिपाही कुदन कुमार, डी०आई०यू०, शाखा।

12-चालक सिपाही सत्येन्द्र कुमार, डी०आई०यू०, शाखा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button