दिल्ली एवं एनसीआरदेश

पंकज कुमार कर्ण को बिहार प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया

पंकज कुमार कर्ण को बिहार प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया

पंकज कुमार कर्ण को बिहार प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी तथा दैनिक “आपकी आवाज़” के संपादक श्री पंकज कुमार कर्ण को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव IRS के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री वेद आशीष श्रीवास्तव द्वारा श्री पंकज कुमार कर्ण को बिहार प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारी के तहत बिहार प्रदेश में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं सक्रियता के लिए श्री पंकज कुमार कर्ण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही, बिहार प्रदेश में संगठन की प्रत्येक नई नियुक्ति एवं महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय के लिए श्री पंकज कुमार कर्ण की अनुशंसा आवश्यक होगी।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री कर्ण अपने अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से बिहार में युवा संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा कायस्थ समाज को एकजुट करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगे।

इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री पंकज कुमार कर्ण को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button