बेगूसराय

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजा गया पेंशन राशि ।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजा गया पेंशन राशि ।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजा गया पेंशन राशि ।

अशोक पासवान राज्य प्रमुख आपकी आवाज।

मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि का अंतरण किया गया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, बेगूसराय, आकाश चौधरी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नेहा कुमारी सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के लाभार्थी शामिल थे।
बेगूसराय जिले में माह मई, 2026 के लिए कुल 2,32,060 लाभार्थियों को ₹1,100 प्रति लाभुक की दर से पेंशन का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 1,09,247 लाभार्थियों, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 59,714 लाभार्थियों, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 26,782 लाभार्थियों, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 14,106 लाभार्थियों, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत 19,929 लाभार्थियों तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के अंतर्गत 2,282 लाभार्थियों को पेंशन राशि का भुगतान किया गया।
उक्त सभी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों के खातों में कुल ₹26 करोड़ 67 लाख 13 हजार 900 की राशि अंतरित की गई, जिसमे कुछ लाभुकों का बकाया राशि भी सम्मिलित है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि आज केवल उन लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि का अंतरण किया गया है, जिन्होंने माह मई, 2026 के अंत तक अपना जीवन प्रमाणीकरण पूर्ण करा लिया था।जिन लाभार्थियों द्वारा अभी तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है, उनसे जिला प्रशासन अपील करता है कि वे यथाशीघ्र अपना जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कर लें, ताकि उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत पेंशन की राशि का निर्बाध एवं समयबद्ध भुगतान विभाग द्वारा डीबीटी के माध्यम से किया जा सके। जिला प्रशासन सभी पात्र लाभार्थियों से इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध करता है, जिससे पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button